Bokaro : बोकारो जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं का रुझान साफ दिख रहा है। चास नगर निगम में अब तक 36.92% मतदान दर्ज किया गया है, जबकि फुसरो नगर परिषद में 47.73% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
फुसरो में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक रहने से उत्साह का माहौल दिख रहा है। वहीं चास में भी धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर लोगों की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। खासकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।
Also Read : रामगढ़ निकाय चुनाव : मांडू में सबसे ज्यादा वोटिंग, एसपी खुद ले रहे बूथों की जायजा

