Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 3:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ निकाय चुनाव : मांडू में सबसे ज्यादा वोटिंग, एसपी खुद ले रहे बूथों की जायजा
    झारखंड

    रामगढ़ निकाय चुनाव : मांडू में सबसे ज्यादा वोटिंग, एसपी खुद ले रहे बूथों की जायजा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। सुबह हल्की रफ्तार से शुरुआत हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बूथों पर भीड़ बढ़ती चली गई। दोपहर एक बजे तक जिले की सभी 32 सीटों पर कुल 38.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अभी मतदान खत्म होने में करीब तीन घंटे बाकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शाम तक मतदान प्रतिशत 52 से 55 फीसदी के बीच पहुंच सकता है।

     चार प्रखंडों में 97 हजार से ज्यादा मतदाता

    इस बार रामगढ़, पतरातू, मांडू और दुलमी प्रखंड की कुल 32 सीटों पर 97,698 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पूरे जिले में इसके लिए 98 बूथ बनाए गए हैं। दोपहर एक बजे तक रामगढ़ प्रखंड में 38,721 मतदाताओं में से 14,262 लोगों ने मतदान किया, जिससे यहां 37.91 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई। पतरातू प्रखंड में 25,005 मतदाताओं में से 9,530 ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 37.22 रहा। मांडू प्रखंड में मतदान की रफ्तार थोड़ी बेहतर रही, जहां 30,923 मतदाताओं में से 12,675 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और 42.61 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं दुलमी प्रखंड में 3,049 मतदाताओं में से 1,202 लोगों ने वोट डाला, जिससे करीब 38.62 प्रतिशत मतदान हुआ। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक मांडू प्रखंड में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।

     बूथों पर दिखा उत्साह, महिलाएं भी पीछे नहीं

    सुबह कुछ बूथों पर मतदान की रफ्तार धीमी थी, लेकिन दस बजे के बाद तस्वीर बदल गई। कई बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें नजर आईं। बुजुर्ग मतदाता भी पूरे उत्साह के साथ वोट डालने पहुंचे। पहली बार मतदान करने आए युवाओं में खासा जोश दिखा। कई युवाओं ने सेल्फी लेकर अपने पहले वोट का जश्न भी मनाया। कुल मिलाकर माहौल उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण रहा।

    प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

    शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रामगढ़ के डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज़ और एसपी अजय कुमार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हर बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा गश्ती दल भी अलग-अलग इलाकों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो। प्रशासन का दावा है कि अब तक मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

    Also Read : निकाय चुनाव 2026 : दोपहर एक बजे तक रांची में 24.90% और बुंडू में 39.77% हुआ मतदान

    #Ramgarh #RamgarhElection #JharkhandNews #NagarNikayChunav #MunicipalElection #VotingUpdate #Mandu #Patratu #Dulmi #LocalElections
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के लोयाबाद वार्ड 8 में बैलेट गड़बड़ी से बवाल, दो बूथों पर वार्ड 9 की पर्ची से डल गए वोट
    Next Article गिरिडीह के सभी बूथों पर मतदान जारी, धनवार में हुई सबसे अधिक वोटिंग

    Related Posts

    झारखंड

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026
    झारखंड

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026
    झारखंड

    रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, 3 महीने की सैलरी नहीं मिलने पर “No Pay No Work” आंदोलन

    May 15, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, 3 महीने की सैलरी नहीं मिलने पर “No Pay No Work” आंदोलन

    May 15, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026

    बच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.