Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो में गुरुवार को चार दिनों से लापता युवक की बॉडी स्वर्णरेखा नदी में मिली है। लाश को श्यामनगर के छठ घाट के पास पानी में तैरते हुए देखा गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत उलीडीह थाने को दी। मृतक की शिनाख्त 24 साल के प्रदीप साहू के तौर पर की गई है।

शव मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार ने घटना की सूचना भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। परिजनों के अनुसार, रविवार को प्रदीप को उसके तीन साथी ले गए थे। पुलिस ने तीनों साथियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
Also Read : हजारीबाग में होगी 17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप, राष्ट्रीय टीम के लिए भी होगा चयन
Also Read : शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, रुपया 90.56 पर पहुंचा
Also Read : लैंड फॉर जॉब केस में आज बड़ा फैसला, लालू परिवार की बढ़ सकती है मुश्किलें
Also Read : PMCH में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी और इमरजेंसी सेवा ठप, 2000 से अधिक मरीज बिना इलाज के लौटे
Also Read : झारखंड में बढ़ी ठंड, 7 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
Also Read : रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज से भारत दौरे पर, कई अहम समझौतों पर होगी बात


