Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बढ़ी ठंड, 7 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में बढ़ी ठंड, 7 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2025Updated:December 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और शुष्क मौसम के बीच ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और शाम के बाद कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) रांची ने अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए है, जहां कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

    झारखंड के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुमला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं हजारीबाग में 9 डिग्री और डाल्टनगंज में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम पारा भी पिछले कुछ दिनों में करीब 2 डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम केंद्र के अनुसार 6 दिसंबर तक तापमान में और 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

    पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश भी हुई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। खूंटी के अड़की में सबसे अधिक 1.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं खूंटी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और चाईबासा का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है।

    Also Read : रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज से भारत दौरे पर, कई अहम समझौतों पर होगी बात

    Cold wave intensifies in Jharkhand IMD issues yellow alert for 7 districts IMD ने 7 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया झारखंड में बढ़ी ठंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरूस के राष्ट्रपति पुतिन आज से भारत दौरे पर, कई अहम समझौतों पर होगी बात
    Next Article लैंड फॉर जॉब केस में आज बड़ा फैसला, लालू परिवार की बढ़ सकती है मुश्किलें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.