बिहार : बक्सर में राजद नेता के पुत्र का शव बरामद

Joharlive Desk

बक्स। बिहार में बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के पुत्र का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर बड़की सारीमपुर गांव स्थित बगीचा से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान राजद नेता संतोष भारती के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार भारती के रूप में की गयी है। चंदन की गोली मारकर हत्या की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि चंदन बुधवार की शाम से ही घर से लापता था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।