Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की बॉडी, चार महिने की थी गर्भवती
    क्राइम

    संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की बॉडी, चार महिने की थी गर्भवती

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2025Updated:March 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में संदिग्ध अवस्था में एक गर्भवती महिला का बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका की शिनाख्त डौली कुमारी (26 वर्षीय) के रूप में हुई है. उसके गले और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित आम गोला नाका रोड पर हुई, जहां डौली कपड़े का कारोबार करती थी.

    मायके वालों ने पति पर लगया आरोप

    सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वहां भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ स्पार्ट पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने आरोपी पति दिनेश चंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और फांसी की सजा देने की गुहार लगाई. इस दौरान पुलिस के साथ नोक-झोंक भी हुई, लेकिन बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया.

    महिला

    पति का कामवाली के साथ था अफेयर

    मृतक के मायके वालों के अनुसार, कामवाली के प्रेम प्रसंग के चलते पति ने अपनी गर्भवती पत्नी डौली के पेट में पल रहे चार महीने के बच्चे की भी हत्या कर दी. उन्होंने आरोपी पति को फांसी की सजा देने की मांग की है और न्याय की उम्मीद जताई है. मृतका के मायका वालों ने आरोप लगाया है कि डौली की शादी आठ लाख रुपये दहेज देकर आम गोला नाका रोड के रहने वाले दिनेश चंद्र सिंह से 2019 में हुई थी. शुरुआती कुछ साल सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. लेकिन लगभग छह महीने पहले डौली के पति ने घर में काम करने के लिए एक महिला कामवाली को रखा. जिसके बाद दिनेश का उस कामवाली से नजदीकियां बढ़ गई, और वह उससे शादी करना चाहता था. जब डौली को इस बात का पता चला, तो उसने इसका विरोध किया. जिसके बाद उसका पति उसे पीटता था.

    महिला

    फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति दिनेश चंद्र सिंह को पूछताछ के लिए डिटेन कर लिया है. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है, और मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read : LENT काल की शुरुआत आज से, ईसाई धर्मावलंबियों के लिए विशेष दिन

    Also Read : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस फॉर्मेट से लिया संन्यास

    Also Read : 1 अप्रैल से CHANGE होंगे इन दो बैंकों के Credit Card के नियम

    Also Read : चाईबासा के सारंडा जंगल में हुए ब्लास्ट में 3 CRPF जवान घायल

    Also Read : तेज रफ्तार ट्रक ने छह लोगों को रौंदा, चार की मौ’त

    Aam Gola Naka Road body clothing business deep wounds Dolly Kumari Kazi Mohammadpur murder suspicion muzaffarpur panic Police Station Area pregnant woman suspicious circumstances आम गोला नाका रोड कपड़े का कारोबार काजी मोहम्मदपुर गर्भवती महिला गहरे जख्म डौली कुमारी थाना क्षेत्र बॉडी मुजफ्फरपुर संदिग्ध अवस्था हड़कंप हत्या की आशंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस फॉर्मेट से लिया संन्यास
    Next Article झारखंड विधानसभा बजट सत्र : भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.