Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अमिताभ बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ की एक दीवार पर चलेगा BMC का ‘पीला पंजा’, जानें क्या है माजरा
    मनोरंजन

    अमिताभ बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ की एक दीवार पर चलेगा BMC का ‘पीला पंजा’, जानें क्या है माजरा

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबईः मुंबई महानगरपालिका यानी BMC बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर की एक दीवार को तोड़ने की तैयारी में है. खबर है कि जल्द ही बीएमसी बिग बी के जुहू स्थित बंगले ‘प्रतीक्षा’ की दीवार तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर सकती है. इस दीवार को लेकर बीएमसी ने अमिताभ बच्चन को साल 2017 में ही नोटिस भेज दिया था, लेकिन महानायक की तरफ से अब तक बीएमसी को इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है. ऐसे में अब बीएमसी ने मुंबई के उपनगरीय कलेक्ट्रेट के सर्वे अधिकारियों बंगले के जिस हिस्से की दीवार को तोड़ना है, उसे चिन्हित करने के निर्देश दे दिए हैं.

    दरअसल, बीएमसी ने 2017 में रोड की चौड़ाई बढ़ाने के काम के लिए बच्चन परिवार को नोटिस जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि उनके बंगले ‘प्रतीक्षा’ के भूखंड का एक हिस्सा संत ज्ञानेश्वर मार्ग सड़क के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित किया जाएगा. ऐसे में बीएमसी ने मुंबई उपनगरीय कलेक्टर के सर्वेक्षण अधिकारियों को सड़क के चौड़ीकरण परियोजना के तहत बंगले के हिस्से का सीमांकन करने के निर्देश दिए हैं.

    बता दें, संत ज्ञानेश्वर मार्ग का चौड़ीकरण इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि ये सड़क चंदन सिनेमा क्षेत्र को इस्कॉन मंदिर की ओर लिंक रोड से जोड़ता है और ये रास्ता बच्चन परिवार के बंगले से सटा हुआ है. ऐसे में सड़क को चौड़ा करने के लिए बीएमसी को बंगले के एक हिस्से की एक दीवार को तोड़ना होगा. फिलहाल सड़क की चौड़ाई मात्र 45 फूट है, जिसके चलते इलाके में हर दिन लंबा जाम लगता है.

    जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी इस सड़को की चौड़ाई 60 फूट करना चाहती है. बीएमसी के नोटिस के बाद एक्टर ने कोर्ट का रुख किया था. मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने काम पर रोक लगा दी थी. लेकिन, पिछले साल फिर कोर्ट ने बीएमसी को काम शुरू करने की इजाजत दे दी. ऐसे में बीएमसी को बिग बी के बंगले प्रतीक्षा की एक दीवार तोड़ना होगा. मालूम हो कि, जुहू में यह बच्चन परिवार का पहला बंगला है. यहां, अमिताभ बच्चन के दो और बंगले हैं. जिनमें से एक जनक और दूसरा जलसा है.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूरिक एसिड बढ़ गया है तो न खाएं ये चीजें, जानें किन फूड्स से करें परहेज
    Next Article ट्रकों से अवैध वसूली में दो एएसआई समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.