Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रकों से अवैध वसूली में दो एएसआई समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित
    झारखंड

    ट्रकों से अवैध वसूली में दो एएसआई समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: रात्रि में ट्रकों से अवैध वसूली करने के आरोप में दो सहायक पुलिस उपनिरीक्षकों एक हवलदार और सात आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिये हैं, ताकि इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके.

    देवघर के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार ने शनिवार को बताया कि सभी निलंबित पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को डावर ग्राम पुलिस लाइन में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की सूचना मिल रही थी, इसी के आलोक में उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को जांच का आदेश दिया. पुलिस उपाधीक्षक ने एक जुलाई की रात्रि को चेकिंग के दौरान पाया कि पुलिस अधिकारी और कर्मियों द्वारा एक गिट्टी से लदे ट्रक को रोककर पैसे की मांग की जा रही है. उक्त घटना की फोटोग्राफी करने का प्रयास किया गया किंतु सभी पुलिसकर्मी भागने लगे.

    पुलिस उपाधीक्षक की रिपोर्ट में बताया गया है कि भागने के क्रम में हवलदार नरेश प्रसाद को पकड़ा गया. उसने पूछने पर बताया कि सभी जवानों को मना भी किया जाता है किंतु वे नहीं मानते हैं. इस अवैध वसूली में हवलदार नरेश प्रसाद, आरक्षी रामचंद्र यादव, कारू पासवान, रमेश कुमार यादव और संतोष यादव सभी अंधरीगादर पिकेट के शामिल थे.

    रिपोर्ट के अनुसार ढाडी मोड़ के आगे दुमका देवघर सीमा स्थित चेक पोस्ट का भी चेकिंग किया गया तो पाया गया कि मोहनपुर थाना की रात्रि गश्ती पार्टी द्वारा गिट्टी लदे ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही थी. इसमें निजी चालक द्वारा ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही थी, जिसका वीडियो क्लिप भी बनाया गया. उक्त अवैध वसूली में सहायक अवर निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार आरक्षी संतोष कुमार साह आरक्षी मोहम्मद औरंगजेब और आरक्षी सिकंदर रविदास सभी मोहनपुर थाना के शामिल थे.

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा अवैध रूप से वसूली किए जाने से पुलिस की छवि धूमिल हुई है. इस आरोप में हवलदार नरेश प्रसाद आरक्षी रामचंद्र यादव कारू पासवान रमेश कुमार यादव एवं संतोष यादव अंधरी गादर पिकेट एवं सहायक अवर निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार, आरक्षी संतोष कुमार, सह आरक्षी मोहम्मद औरंगजेब और सिकंदर रविदास मोहनपुर थाना तथा सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन सिंह लागोरी, नगर थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्हें निलंबन काल में सिर्फ सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जायेगा. इस दौरान इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र डावर ग्राम देवघर कर दिया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमिताभ बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ की एक दीवार पर चलेगा BMC का ‘पीला पंजा’, जानें क्या है माजरा
    Next Article 4 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.