Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
    झारखंड

    जामताड़ा में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 22, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जामताड़ा महाविद्यालय के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष का रुख महिलाओं के हित में नहीं है। इसी को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।

    भाजयुमो नेताओं ने क्या कहा

    जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी देने की दिशा में यह अहम कदम है और इसका विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति की जाएगी, तो संगठन सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगा। नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और इस दिशा में हर पहल का समर्थन होना चाहिए।

    छात्र-छात्राओं की भी रही भागीदारी

    प्रदर्शन में कई छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। मौके पर ब्रजेश राउत, अनिकेत शर्मा, आरती कुमारी, नेहा कुमारी, विभा कुमारी, नूपुर कुमारी, विभूति यदुवंशी, सपना कुमारी, बाबा यादव, अमन कुमार, काजल कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

    राजनीतिक बयानबाजी तेज

    इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा समर्थक संगठन इसे महिलाओं के अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इस पर अपनी अलग राय रख रहे हैं।

    Also Read : बिजली विभाग पर सवाल, युवक की आत्महत्या की चेतावनी के बाद सीएम ने लिया संज्ञान

    Bharatiya Janata Yuva Morcha BJYM Breaking news Congress effigy burning Jamtara jharkhand Jharkhand news Local News Nari Shakti Vandan Adhiniyam political news political protest Protest Rahul Gandhi Student Protest Women Reservation Bill
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जंगलों से 500 मीटर के दायरे में खनन पर रोक, 250 मीटर नियम रद्द
    Next Article तनाव के बीच भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’, 31 भारतीय नाविकों समेत सुरक्षित वापसी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.