Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बिजली संकट को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरा, रांची सहित कई जिलों में जोरदार प्रदर्शन
    झारखंड

    झारखंड में बिजली संकट को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरा, रांची सहित कई जिलों में जोरदार प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में चल रहे बिजली संकट पर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर है। बुधवार को भाजपा ने राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों और अनुमंडलों में इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया। रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अगुवाई में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में सैकड़ों भाजपाई जुटे और बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार से इस्तीफे की मांग की।

    दीपक प्रकाश ने मौके पर कहा कि राज्य में बिजली कटौती अभूतपूर्व है। इसके लिए राज्य की ठेका-पट्टावाली सरकार जिम्मेवार है। इस सरकार का केवल एक ही मकसद है- किसी तरह से झारखंड की खनिज संपदा को लूटना। चुनाव के वक्त हेमंत सोरेन ने झूठा वादा किया था कि सरकार बनी तो 100 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। मुफ्त बिजली तो नहीं मिली, जनता को भीषण गर्मी में भी बिजली देखने के लिए तरसना पड़ रहा है। पिछले ढाई साल से राज्य में न बिजली का एक पोल लगा और न एक मीटर बिजली का तार।

    रांची में हुए प्रदर्शन में सांसद संजय सेठ, विधायक सी.पी.सिंह, समरी लाल, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई अन्य नेता शामिल हुए।

    उपराजधानी दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में भाजपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पहले भाजपा कार्यकर्ता शहर के यज्ञ मैदान में एकत्रित हुए और जहां से जुलूस की शक्ल में पुराना समाहरणालय परिसर पहुंचे। मरांडी ने कहा कि जिस संथाल परगना से मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लोग चुनाव जीतते हैं,उस क्षेत्र की हालत आज किसी से पूछ लीजिए। बिजली, सड़क, पानी सबका टोटा है। आज दुमका समेत पूरे राज्य की जनता आक्रोशित है। यहां प्रदर्शन में राज्य की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, सांसद सुनील सोरेन, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे। इसके अलावा गिरिडीह, देवघर सहित अन्य शहरों में भी प्रदर्शन की खबरें हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करके नागरिकों को इसका लाभ पहुंचाएं राज्य
    Next Article राजस्थान : चित्तौड़गढ़ में प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली मरकर की आत्महत्या

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.