Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में समय से विधानसभा चुनाव होने की बीजेपी को पूरी उम्मीद
    बिहार

    बिहार में समय से विधानसभा चुनाव होने की बीजेपी को पूरी उम्मीद

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव के समय से होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग, बिहार के राज्य चुनाव आयोग के लगातार संपर्क में है। राज्य के हालात की रिपोर्ट लगातार आयोग मांग रहा है। चुनाव आयोग अपने स्तर से सभी तैयारियां, नवंबर में विधानसभा के खत्म होते कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए करने में जुटा है। राज्य में मतदान कर्मियों को चुनाव कराने की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा। बिहार में समय से चुनाव कराने या टालने को लेकर राजनीतिक दलों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। सत्तापक्ष समय से चुनाव कराने पर जोर दे रहा है, तो कोरोना का हवाला देते हुए विपक्ष चुनाव टालने की मांग उठा चुका है। सभी राजनीतिक दल 11 अगस्त तक अपने सुझाव भी चुनाव आयोग के पास भेज चुके हैं।

    बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोरोना की चुनौती के कारण जनहित में चुनाव को टालने की मांग कर चुके हैं। तेजस्वी ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह लाशों के ढ़ेर पर चुनाव कराना चाहते हैं। भाजपा की तरफ से उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी समय से चुनाव की वकालत कर चुके हैं। जदयू का भी रुख भाजपा के साथ है। हालांकि, एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की राय विपक्षी राजद से मिलती-जुलती है। तेजस्वी यादव की तरह चिराग पासवान भी नवंबर में चुनाव नहीं चाहते हैं। वह चुनाव टालने की मांग कर चुके हैं।

    भाजपा के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी ने आईएएनएस से कहा, बिहार में विधानसभा चुनाव कब कराए जाएंगे, इस पर फैसला चुनाव आयोग को ही करना है। लेकिन, भाजपा मानकर चल रही है कि चुनाव समय से होंगे। इसी के अनुरूप पार्टी तैयारियों में जुटी है। जून-जुलाई में ही विधानसभावार वर्चुअल रैलियां करने में पार्टी सफल रही है। कोर कमेटी की मीटिंग भी नियमित रूप से होती है। उम्मीद है कि कोरोना के कारण बिगड़े हालात जल्द सुधरेंगे और समय से विधानसभा चुनाव होंगे।

    Bihar news Bjp Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश की आजादी में क्या थी भूमिका? आरएसएस ने आलोचकों को दिया जवाब
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    कोडरमा

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.