Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : शराब पीने से दो लोगों की मौत, प्रशासन में हड़कंप मचा 
    बिहार

    बिहार : शराब पीने से दो लोगों की मौत, प्रशासन में हड़कंप मचा 

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सारणः पानापुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो मजदूरों की संदिग्ध मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हांलाकि शराब पीने से मजदूरों की मौत की पुष्टी अभी नहीं हुई है.

    जानकारी के मुताबिक पानापुर थाना क्षेत्र के जीवपूरा गांव में ये घटना उस वक्त हुई, जब वहां एक मकान का निर्माण चल रहा था. देर शाम मकान की ढलाई पूरी हुई और उसके बाद सभी मजदूर काम खत्म करके पैसा लेकर शराब पीने चले गए.

    6 मजदूरों ने वहां जमकर शराब पी, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर होने लगी. वहीं, देर रात मजदूरों की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उनको नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दो की मौत हो गई. चार मजदूरों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक मजदूरों को आंख से दिखाई भी नहीं दे रहा है.

    उनके आखों की रोशनी चली गई है. वहीं, घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : भानु प्रताप शाही, रणधीर, ढुल्लू और जेपी पटेल 4 अगस्त तक के लिए सदन से निलंबित
    Next Article झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: भाजपा विधायकों का सदन के बाहर जमकर नारेबाजी, मुख्यमंत्री सोरेन से इस्तीफे की मांग की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.