Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»बिहार : नगर विकास एवं आवास विभाग में जूनियर इंजीनियर और क्लर्क समेत 805 पदों पर भर्तियां
    शिक्षा

    बिहार : नगर विकास एवं आवास विभाग में जूनियर इंजीनियर और क्लर्क समेत 805 पदों पर भर्तियां

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने विभिन्न श्रेणी के पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत कुल 805 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, एसोसिएट नगर निवेशक, आशुलिपिक, कार्यपालक अभियंता समेत अन्य पद भरे जाएंगे। इन पदों को संविधा/प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ जनवरी 2020 है। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ बिहार के मूल निवासी उम्मीदवारों को दिया जाएगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी के तहत आवेदन कर सकेंगे। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं: 

    जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद : 377 (अनारक्षित : 154)
    जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल), पद : 44 (अनारक्षित : 18)
    जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), पद : 42 (अनारक्षित : 16)

    योग्यता (उपरोक्त तीन पद) : मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा प्राप्त हो। 
    वेतन : 27,000 रुपये।
    आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष।

    असिस्टेंट इंजीनियर (मेकेनिकल), पद : 02 (अनारक्षित : 01)
    असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), पद : 61 (अनारक्षित : 25)
    असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), पद : 192 (अनारक्षित : 77)

    योग्यता (उपरोक्त तीन पद) : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/सिविल इंजीनियरिंग विषय में बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। 
    – इसके साथ उम्मीदवारों ने गेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 
    वेतन : 55,000 रुपये।
    आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष।

    एसोसिएट नगर निवेशक, पद : 03 (अनारक्षित : 01)
    योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से टाउन प्लानिंग/रिजनल/ अर्बन प्लानिंग/सिटी प्लानिंग/कंट्री प्लानिंग/ट्रांसपोर्ट प्लानिंग/हाउसिंग विषय में मास्टर या समकक्ष डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। 
    – इसके साथ संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 
    वेतनमान : 70,000 रुपये।
    आयु सीमा : न्यूनतम 31 और अधिकतम 55 वर्ष। 

    आशुलिपिक, पद : 04 (अनारक्षित : 02)
    योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से बारहवीं/इंटरमीडिएट परीक्षा पास होने के साथ कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग गति 25 शब्द प्रतिमिनट हो और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रतिमिनट हो। 
    वेतनमान : 26,000 रुपये।

    निम्नवर्गीय लिपिक, पद : 03 (अनारक्षित : 01)
    योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास हो और इसके साथ टाइपिंग और कम्प्यूटर चलाना आता हो। 
    वेतनमान : 20,000 रुपये।
    आयु सीमा (उपरोक्त दो पद) : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष।

    कार्यपालक अभियंता (यांत्रिक/विद्युत), पद : 09 (अनारक्षित : 03)
    योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से यांत्रिक/विद्युत अभियंत्रण विषय में डिग्री होनी चाहिए। 
    – इसके साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 
    वेतनमान : 70,000 रुपये।
    आयु सीमा : न्यूनतम 31 और अधिकतम 55 वर्ष। 

    सहायक नगर निवेशक, पद : 22 (अनारक्षित : 08)
    योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से टाउन प्लानिंग/रिजनल/ अर्बन प्लानिंग/सिटी प्लानिंग/कंट्री प्लानिंग/ ट्रांसपोर्ट प्लानिंग/हाउसिंग विषय में मास्टर या समकक्ष डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। 
    वेतनमान : 55,000 रुपये।
    आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष।

    कार्यपालक अभियंता (सिविल), पद : 46 (अनारक्षित : 17)
    योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग विषय में बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। 
    – इसके साथ संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 
    वेतनमान : 70,000 रुपये।
    आयु सीमा : न्यूनतम 31 और अधिकतम 55 वर्ष। 
    – आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। 

    चयन प्रक्रिया 
    योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

    आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

    आवेदन प्रक्रिया
    – वेबसाइट (http://urban.bih.nic.in) पर लॉगइन करना होगा। होमपेज पर ऊपर से दाईं ओर दिखाई दे रहे रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 
    – ऐसा करने पर एक नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां पर शीर्षक Apply online for recruitment on various posts (Deputation/Retired/Contractual) under UD&HD… लिंक दिया गया है।
    – इस पर क्लिक करने पर एक और नया पेज खुल जाएगा।  यहां आपको व्यू एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा। 
    – ऐसा करते ही आपकी कम्प्यूटर की स्क्रीन पर रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन खुल जाएगा। 
    – इसे सावधानी से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें। इसके बाद पिछले वेबपेज पर वापस आएं। 
    – यहां आपको Click Here to Apply Online (For Contractual) लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। 
    – खुलने वाले वेबपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। 
    – इसे विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा भरें। अब प्राप्त लॉगइन डिटेल्स के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
    – सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन का ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें। 

    महत्वपूर्ण तिथि 
    ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 जनवरी 2020 

    #Online news Education news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीएसटी दरें बढ़ने की खबरों से व्यापारी वर्ग घबराया, पत्र लिख प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
    Next Article पलामू : उग्रवादी संगठन टीपीसी ने सड़क निर्माण में लगा हाईवा फूंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

    August 10, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.