Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी जिलों में हाई अलर्ट
    ट्रेंडिंग

    बिहार को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी जिलों में हाई अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार को पाकिस्तान से बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पाकिस्तानी हैंडल से दी गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

    सभी जिलों SP को पत्र भेजकर ADG ने विशेष सतर्कता बरतने और गहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, बाजार, धार्मिक स्थल और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से किसी भी खतरे को समय रहते रोकने की तैयारी की जा रही है। कई जिलों में सघन तलाशी अभियान भी शुरू हो चुके हैं।

    पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

    बिहार में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए प्रशासन और भी सतर्क है। पहले भी राज्य को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर तलाशी ली गई थी। उस समय यह खबर भी आई थी कि पाकिस्तान से भागे तीन आतंकी बिहार में छिपे हो सकते हैं, लेकिन पुलिस ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि कोई आतंकी मौजूद नहीं है।

    भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ा खतरा

    नेपाल में हाल के हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नेपाल से कई अपराधी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसे देखते हुए सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

    Also Read : स्कूटी और स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौ’त, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

    Bihar Latest News Bihar news Bihar police Bihar Police on alert after receiving bomb threat Bihar received a bomb threat Bihar received a bomb threat from Pakistan पाकिस्तान से मिली बिहार को बम से उड़ाने की धमकी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अलर्ट पर बिहार पुलिस बिहार को मिली बम से उड़ाने की धमकी बिहार न्यूज बिहार पुलिस बिहार लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूटी और स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौ’त, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
    Next Article नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण आज, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.