Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में राज्यसभा की 5वीं सीट पर सियासी संग्राम, तेजस्वी-AIMIM की नजदीकियों से NDA में हलचल
    ट्रेंडिंग

    बिहार में राज्यसभा की 5वीं सीट पर सियासी संग्राम, तेजस्वी-AIMIM की नजदीकियों से NDA में हलचल

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : बिहार की राजनीति इन दिनों सिर्फ मौसम की ही नहीं, बल्कि राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए भी गर्म हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और एआईएमआईएम (AIMIM) के बीच बढ़ती नजदीकियां एनडीए के खेमे में हलचल पैदा कर रही हैं।

    5वीं सीट का गणित

    राज्यसभा की पांचवीं सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 41 वोटों की जरूरत है। फिलहाल महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। लेकिन उनकी उम्मीद है कि एआईएमआईएम के 5 और बसपा के 1 विधायक का समर्थन मिल जाने से उनका उम्मीदवार जीत सकता है।

    तेजस्वी से AIMIM अध्यक्ष की मुलाकात

    तेजस्वी यादव के बुलावे पर उनके आवास पहुंचे अख्तरुल ईमान ने बातचीत को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है और इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व और असदुद्दीन ओवैसी के स्तर पर लिया जाएगा।

    इफ्तार पार्टी से सियासी दोस्ती मजबूत

    सियासी नजदीकियों को और पुख्ता करने के लिए तेजस्वी यादव 15 मार्च को अख्तरुल ईमान की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। इसे ओवैसी की पार्टी को साधने की एक बड़ी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

    एनडीए की रणनीति पर सबकी नजर

    एनडीए की ओर से भी रणनीति बनाने का दौर तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर गुरुवार को होने वाली बैठक में सभी विधायकों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर अंतिम रणनीति तय की जाएगी। इस बीच राजद और महागठबंधन के नेताओं ने अपने उम्मीदवार की जीत का भरोसा जताया है। राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है और 5वीं सीट की जंग बिहार की सियासत में नया मोड़ ला सकती है।

    Also Read : स्पेशल टैग हटने से धनबाद-भुवनेश्वर ट्रेन में बढ़ी सुविधा, कम हुआ किराया

    5th Rajya Sabha seat AIMIM Akhtarul Iman Asaduddin Owaisi Bihar election news Bihar Political News Bihar Politics Iftar Party Mahagathbandhan MLA voting NDA Political Strategy Rajya Sabha election 2026 Seat winning calculation Tejashwi Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्पेशल टैग हटने से धनबाद-भुवनेश्वर ट्रेन में बढ़ी सुविधा, कम हुआ किराया
    Next Article झारखंड के 6 मजदूरों की मौत से मातम, गुरुग्राम बैठक में 40-40 लाख मुआवजा तय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026
    Latest Posts

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.