Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»झारखंड के 6 मजदूरों की मौत से मातम, गुरुग्राम बैठक में 40-40 लाख मुआवजा तय
    जमशेदपुर

    झारखंड के 6 मजदूरों की मौत से मातम, गुरुग्राम बैठक में 40-40 लाख मुआवजा तय

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सांसद संजय सेठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : हरियाणा के भिवाड़ी में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से झारखंड के छह मजदूरों की मौत हो गई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ तथा जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने संसद सत्र खत्म होते ही देर रात गुरुग्राम पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हरियाणा प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

    गुरुग्राम में हुई महत्वपूर्ण बैठक

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई। इसमें रक्षा राज्य मंत्री, जमशेदपुर सांसद, जिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, एसडीएम दर्शन यादव, सहायक श्रमायुक्त अनिल शर्मा और निर्माण कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में हादसे पर संवेदना जताते हुए मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और आश्रितों को रोजगार देने पर सहमति बनी।

    40-40 लाख मुआवजा और रोजगार की गारंटी

    बैठक के निर्णय के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिवार को कुल 40-40 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। इसमें 20-20 लाख रुपये निर्माण कंपनी की ओर से और शेष 20-20 लाख रुपये अन्य सरकारी प्रक्रियाओं और प्रावधानों के तहत दिए जाएंगे। इसके साथ ही परिवारों के एक-एक आश्रित को कंपनी में रोजगार देने पर भी बातचीत हुई। निर्माण कंपनी ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी श्रमिकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

    आज परिवारों के पास पहुंचेंगे शव

    संजय सेठ ने गुरुग्राम के आयुक्त के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्तों से समन्वय कर शवों को लाने में कोई अड़चन न आए, यह सुनिश्चित किया। गुरुवार की सुबह सभी शवों को लेकर परिजन ईचागढ़ और जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। संजय सेठ ने कहा, “हम पीड़ित परिवारों के संपर्क में लगातार रहेंगे और हर संभव सहायता देंगे। संकट की इस घड़ी में परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।” उन्होंने इस त्वरित पहल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री का भी आभार जताया।

    हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर

    हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर जादूगोड़ा, पोटका के निवासी धनंजय महतो (55), भागीरथ गोप (52), संजीत गोप उर्फ दुलाल (32) और मंगल महतो (30) थे, जबकि ईचागढ़ के निवासी शिवशंकर सिंह मुंडा (30) और परमेश्वर महतो (50) भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे।

    सांसदों का संदेश

    संजय सेठ ने कहा, “इस दुःखद हादसे में जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती। लेकिन हम हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए परिवारों के साथ हैं। बैठक में सभी पक्षों ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा और रोजगार देने पर सहमति जताई।”

    Also Read : बिहार की सियासत में गर्मी: 5वीं राज्यसभा सीट पर तेजस्वी-AIMIM की रणनीति

    central minister initiative compensation for families construction site tragedy Gurugram incident Haryana accident Ichagarh workers Jharkhand news Jharkhand workers job assistance labor safety Potka workers relief package Sanjay seth victim family aid Vidyut Varan Mahto
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में राज्यसभा की 5वीं सीट पर सियासी संग्राम, तेजस्वी-AIMIM की नजदीकियों से NDA में हलचल
    Next Article धनबाद में फूड सेफ्टी की रेड, 1400 किलो नकली पनीर और नेपाली घी जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.