Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो एसपी कार्यालय में प्रतिनियुक्त एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार भंडारी के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले में एएसआई के पद पर कार्यरत है और एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त था। सीआईडी की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लेखापाल कौशल कुमार पांडेय के साथ मिलकर वर्षों तक फर्जी तरीके से ट्रेजरी से रकम निकाली। इस पूरे मामले में अब तक 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है।

    झारखंड सरकार के आदेश पर सीआईडी ने संभाली जांच

    मालूं हो कि झारखंड सरकार के आदेश के बाद बोकारो में दर्ज ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी से जुड़े मामलों की जांच सीआईडी रांची ने अपने हाथ में ले ली है। इस संबंध में सीआईडी थाना कांड संख्या 06/26, 24 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    प्रभावी जांच के लिए एसआईटी का गठन

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। यह टीम पूरे घोटाले की गहराई से जांच कर रही है। जांच के दौरान पता चला कि अशोक कुमार भंडारी, पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय का करीबी सहयोगी था। कौशल कुमार पांडेय के खाते से अशोक कुमार भंडारी के खाते में करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

    फर्जी कमान बनाकर निकाले जाते थे टीए बिल

    सीआईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी मिलकर गलत तरीके से कमान (प्राधिकृत दस्तावेज) जारी करते थे। इन्हीं फर्जी कमानों के आधार पर टीए बिल (यात्रा भत्ता बिल) की निकासी की जाती थी। बताया गया है कि वर्ष 2020 से लेकर अब तक इस तरीके से लगातार रकम निकाली जाती रही। जांच एजेंसी के अनुसार, अशोक कुमार भंडारी के बैंक खाते के माध्यम से ही 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की निकासी की गई।

    और भी लोगों पर गिर सकती है गाज

    सीआईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कई और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। एसआईटी बैंक खातों, दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग और ट्रेजरी व्यवस्था में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर इस घोटाले में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

    Also Read : रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप Treasury Scam: CID Arrests Employee of Bokaro SP Office; Accused of Illegal Withdrawal Exceeding ₹1.11 Crore ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश
    Next Article पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.