Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव
    जोहार ब्रेकिंग

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पत्रकारों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा की विधायक नीरा यादव ने हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले की तीखी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया है। उन्होंने एक बार फिर झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई है। नीरा यादव ने जारी बयान में कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का रवैया यह दिखाता है कि सत्ता का अहंकार किस स्तर तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना और फिर सच्चाई सामने लाने वाले या सवाल पूछने वाले पत्रकारों पर हमला करवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

    विधायक ने कहा कि मंत्री द्वारा यह कहना कि उनके कारण पत्रकारों की दुकानदारी चलती है, न सिर्फ पत्रकारों बल्कि पूरे मीडिया जगत का अपमान है। हजारीबाग की यह घटना केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब झारखंड में सच बोलना भी अपराध बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होती, तो यह साफ माना जाएगा कि यह हमला सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर हुआ है। नीरा यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की चुप्पी इस मामले में उसकी भूमिका पर और संदेह पैदा करती है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    Also Read : ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    Attacks on Journalists Are an Assault on Democracy; Government Must Immediately Arrest the Culprits: Neera Yadav दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप
    Next Article वेतन घोटाला : ऑडिट में क्लीन चिट, फिर महिला अधिकारी के जुबां खोलते ही हुआ बड़ा खुलासा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.