Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में फूड सेफ्टी की रेड, 1400 किलो नकली पनीर और नेपाली घी जब्त
    झारखंड

    धनबाद में फूड सेफ्टी की रेड, 1400 किलो नकली पनीर और नेपाली घी जब्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छापेमारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले में फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। स्टेशन रोड इलाके में छापेमारी के दौरान करीब 1400 किलो नकली पनीर और 5-7 टिन नकली नेपाली घी जब्त किया गया। इस दौरान मुख्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।

    पटना से बस के जरिए सप्लाई

    फूड सेफ्टी अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के पटना से बस के जरिए नकली पनीर और घी की बड़ी खेप धनबाद लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने तड़के स्टेशन रोड में घेराबंदी की और बस से भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर और घी बरामद किया।

    जांच में पनीर और घी पाई गई नकली

    जब्त किए गए पनीर और घी की गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण मौके पर ही प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें इनके नकली होने की आशंका जताई गई। इसके बाद पूरे सामान को जब्त कर लिया गया। सभी नमूनों को आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    होटल और ढाबों में खपाने की तैयारी

    फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि नकली पनीर और घी को शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों और दुकानों में बेचने की योजना थी। अगर यह सामग्री बाजार में पहुंच जाती तो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था। विभाग त्योहारों और शादी के सीजन को देखते हुए विशेष निगरानी रख रहा है ताकि सुरक्षित खाद्य सामग्री लोगों तक पहुंच सके।

    उपायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई

    यह कार्रवाई उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर की गई। उन्होंने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

    Also Read : 40 लाख मुआवजा और नौकरी, हरियाणा हादसे में परिवारों को मिली राहत,आज जमशेदपुर पहुंचेंगे शव

    adulterated food Deputy Commissioner Aditya Ranjan Dhanbad food safety fake food products fake Nepali ghee fake paneer seized festival season safety food safety raid food security health safety hotel and dhaba inspection Jharkhand news legal action Raja Kumar Station Road Dhanbad
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 6 मजदूरों की मौत से मातम, गुरुग्राम बैठक में 40-40 लाख मुआवजा तय
    Next Article पाकुड़ में “संजीवनी परियोजना” का उद्घाटन, दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.