Bhagalpur : नए साल के जश्न और पार्टियों के मद्देनजर बिहार में शराब माफिया फिर सक्रिय हो गए हैं। अवैध शराब की खेप छिपाकर लाने के लिए तस्कर पुआल, भूसा, आलू और अन्य सामानों के बीच पेटियों को छिपाकर ले जा रहे हैं। ऐसे मामलों के बढ़ने के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है।
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए हैं। अब पुआल, भूसा, आलू और अन्य भारी वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। हाल के दिनों में शराब तस्करी से जुड़े दो प्रमुख मामले सामने आए हैं। पिछले शुक्रवार को बाईपास थाना पुलिस ने भूसा लदे एक ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। वहीं अगले दिन रानीतालाब इलाके में पुआल लदी एक पिकअप वैन को लूटने का मामला सामने आया। जांच में वाहन में शराब नहीं मिली और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी हृदय कांत ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर समेत पूरे राज्य में शराब के हॉटस्पॉट चिन्हित कर नियमित छापेमारी के निर्देश दिए हैं। नए साल के मौके पर नकली शराब की आपूर्ति की आशंका के कारण पुलिस को और अधिक सतर्क रहने को कहा गया है।
Also Read : अवैध बालू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पिता की मौ’त


