Dhanbad : धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के कारण एक जानलेवा हादसा हुआ। एनएच-32 पर छरदारडीह मूसा पहाड़ी पुल के पास शुक्रवार को बालू लदा ट्रैक्टर बाइक सवार 52 वर्षीय महावीर महतो को कुचल गया। महावीर महतो अपनी बेटी को बलियापुर परीक्षा दिलाने जा रहे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, महावीर महतो और ट्रैक्टर चालक के बीच पहले विवाद हुआ। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी और महावीर महतो को कुचलते हुए फरार हो गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एनएच-32 को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन अवैध बालू परिवहन पर नजर नहीं रख रहा, जिससे बालू लदे ट्रैक्टर दिन-रात तेज गति से सड़कों पर दौड़ते हैं।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
Also Read : एसडीओ तालाब में वृद्ध की मिली श’व, 13 दिन से था लापता


