Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Dec, 2025 ♦ 10:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : नीतीश जल्द शुरू करेंगे ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ यात्रा
    बिहार

    बिहार : नीतीश जल्द शुरू करेंगे ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ यात्रा

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मधुबनी : वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन के आसन्न खतरों से सचेत और इसके समाधान के लिए बिहार में शुरू किए गए ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के फायदों को हर हाल में धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि वह जल्द ही जल-जीवन-हरियाली अभियान यात्रा की शुरुआत करेंगे।

    श्री कुमार ने यहां मधेपुर प्रखंड में बरियरवा के जगदेव सलौता उच्च विद्यालय मैदान में मधुबनी एवं दरभंगा जिले के अधीन पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के अंतर्गत सात कार्यों शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुऐ कहा कि उनकी प्रतिबद्धता न्याय के साथ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहने की रही है। न्याय के साथ विकास का अर्थ हर इलाके का विकास और समाज के हर तबके का उत्थान है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाशिए के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह जब भी किसी योजना की शुरुआत करते हैं तो उसके बाद लोगों के बीच जाकर उसे जानने और समझने का प्रयास करते हैं। इससे उन्हें काम करने में सहुलियत होती है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जल-जीवन-हरियाली अभियान यात्रा पर निकलेंगे।

    श्री कुमार ने कहा कि वर्षा की अनिरंतरता जलवायु परिवर्तन का ही परिणाम है। इस वर्ष 13 जुलाई को सभी दलों के विधायकों एवं विधान पार्षदों की विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकट विषय पर करीब आठ घंटे विस्तृत चर्चा हुई और सबने मिलकर इसके समाधान के लिए एकजुट प्रयास करने का निर्णय लिया। इसके तहत जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल है हरियाली है तभी जीवन है। चाहे वह मनुष्य का हो, पशु-पक्षी का हो या फिर कोई जीव-जंतु का हो। इसलिए, राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर दी गई है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित
    Next Article अक्षय कुमार सुपरहिट तेलुगू फिल्म भागमती का रीमेक बनायेंगे

    Related Posts

    बिहार

    नए आरक्षण निर्धारण के बाद होंगे बिहार पंचायत चुनाव, आयोग ने की बड़ी घोषणा

    December 18, 2025
    बिहार

    डॉग बाइट से राहत की पहल, बिहार के सभी जिलों में खुलेंगे कुत्तों के शेल्टर होम

    December 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    मंथन-2025 प्रशासनिक कार्यशाला का आज होगा समापन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होंगे शामिल

    December 18, 2025
    Latest Posts

    सरायकेला में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया कहर, तीन लोगों की मौ’त

    December 18, 2025

    RBI में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा अवसर, 93 स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती

    December 18, 2025

    यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा तिथियां जारी, 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक होंगे एग्जाम

    December 18, 2025

    नए आरक्षण निर्धारण के बाद होंगे बिहार पंचायत चुनाव, आयोग ने की बड़ी घोषणा

    December 18, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर शुरुआत के साथ खुले

    December 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.