Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : स्वास्थ्य विभाग बढ़ा रहा है स्वाब सैंपल संग्रह की क्षमता
    बिहार

    बिहार : स्वास्थ्य विभाग बढ़ा रहा है स्वाब सैंपल संग्रह की क्षमता

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में क्वारंटाइन केंद्रों का संचालन बंद किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग स्वाब सैंपल संग्रह की क्षमता को बढ़ा रहा है और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है।
    स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने सूचना एवं जन-सम्पर्क सचिव अनुपम कुमार एवं अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी साझा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में 15 जून से क्वारंटाइन केंद्रों का संचालन बंद कर दिया गया है लेकिन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग स्वाब सैंपल संग्रह की क्षमता बढ़ा रहा है।
    श्री सिंह ने बताया कि संक्रमण की पहचान कर सभी पॉजिटिव को आइसोलेशन केंद्र में लाने के लिए हर जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। कोरोना जांच रणनीति के तहत संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सैंपल लेकर जांच की जा रही है। पॉजिटिव मामले सामने आने पर उसके संपर्क में आए उच्च जोखिम वाले लोगों की तलाश कर सैंपल लिया जा रहा है। होम क्वारंटाइन का अनुपालन करने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और उनका सर्वेक्षण भी किया जा रहा है। यदि किसी भी व्यक्ति या उनके परिवार के सदस्य में लक्षण पाए जाते हैं तो उनके भी सैंपल लिये जा रहे हैं।
    स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि बिहार लौटे व्यक्तियों का रैंडम तरीके से सैंपल लिया जा रहा है। वृद्ध एवं बीमार लोगों के सैंपल को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और संक्रमण की पहचान की जा रही है। इसके अलावा मॉल, सब्जी बाजार, मछली बाजार, ग्रामीण इलाकों में लगने वाले हाट-बाजार, अस्पताल में आने वाले लोगों का रैंडम सैंपल लेकर संक्रमण की पहचान की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच रणनीति से संबंधित दिशा-निर्देश सभी जिलों को भेजा गया है।

    Covid Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराममंदिर ट्रस्ट ने रखा वर्चुअल दुनिया में कदम, जल्द जारी होगी वेबसाइट
    Next Article गिरिडीह: आवारा कुत्तों का शिकार बना ढाई साल का बच्चा, सुबह मिली लाश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.