Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राममंदिर ट्रस्ट ने रखा वर्चुअल दुनिया में कदम, जल्द जारी होगी वेबसाइट
    देश

    राममंदिर ट्रस्ट ने रखा वर्चुअल दुनिया में कदम, जल्द जारी होगी वेबसाइट

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अयोध्या,| श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जल्द ही वर्चुअल दुनिया में कदम रखने जा रहा है। ट्रस्ट, सोशल मीडिया में ट्वीटर और फेसबुक के अलावा अपनी बेवासाइट भी लांच करने की तैयारी में है। ट्रस्ट के सदस्य डा़ अनिल मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि फेसबुक पेज की शुरुआत कर दी गई है। ट्वीटर को वेरीफाइड कराने के लिए पत्र भेजा गया है। जैसे आ जाएगा, उस पर भी यहां की गतिविधियां पोस्ट की जाएंगी। जिससे लोगों को शुलभता हो।

    उन्होंने बताया, “वेबसाइट पर कार्य चल रहा है। जितनी जल्दी बन जाएगी उतनी ही शीघ्र लांच कर दी जाएगी। यह तो वेबसाइट बनाने वाले के उपर निर्भर है। लेकिन अतिशीघ्र इसकी लांचिंग की एक तिथि भी घोषित की जाएगी।”

    डॉ़ मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन और सोशल मीडिया में आने के बाद ट्रस्ट मंदिर से लेकर सारे अधिकारिक विवरण बेवासाइट के माध्यम से ही जारी करेंगे। अभी परिसर के समीप बना ट्रस्ट का कार्यालय काम करने लगा है। वेबसाइट और सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म आने के बाद और अन्य कार्य त्वारित गति से ट्रस्ट करेगा।

    उधर, श्रीरामजन्मभूमि में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बीते दिनों भवन निर्माण समिति के प्रमुख रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र से मिले और बैठक भी कर चुके है। उन्होंने बताया कि गर्भगृह समेत आसपास तीन एकड़ भूूमि का समतलीकरण भी किया जा चुका है। अब गर्भगृह से पूर्व दिशा में समतलीकरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है।

    चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर हमारी बैठक होनी है। राममंदिर निर्माण को लेकर यथास्थिति कायम है, कोरोना के चलते अभी मामला अटका हुआ है। दिल्ली में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र से मुलाकात हुई, मंदिर निर्माण को लेकर उनसे व्यापक चर्चा की गई है, शीघ्र ही मंदिर निर्माण का ब्लू प्रिंट तैयार हो जाएगा।

    breaking news in hindi hindi news lucknow news news in hindi ram mandir trust
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : तेजस्वी का दावा, खत्म होने वाली है जदयू, पार्टी में मची है भगदड़
    Next Article बिहार : स्वास्थ्य विभाग बढ़ा रहा है स्वाब सैंपल संग्रह की क्षमता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.