Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बिना चालान खनिज का परिवहन करते 5 वाहन जब्त, खनन टास्क फोर्स ने की कार्रवाई
    झारखंड

    बिना चालान खनिज का परिवहन करते 5 वाहन जब्त, खनन टास्क फोर्स ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इस कड़ी में खनन टास्क फोर्स ने बिना परिवहन चालान के खनिज लेकर परिवहन करते 5 वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना को कार्रवाई करने के लिए सुपुर्द किया है. इसकी जानकारी देते हुए खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर खनन टस्क फोर्स ने गोविंदपुर, सरायढेला एवं निरसा थाना क्षेत्र में संबंधित थाना के सहयोग से जांच अभियान चलाया.

    जांच के क्रम में गोविंदपुर थाना क्षेत्र से लगभग 800-800 सीएफटी पत्थर चिप्स लोड 2 हाइवा, निरसा थाना क्षेत्र से लगभग 500 सीएफटी पत्थर चिप्स लोड हाइवा तथा सरायढेला थाना क्षेत्र से लगभग 100-100 सीएफटी बालू लोड टाटा 407 व ट्रेक्टर को जब्त कर संबंधित थाना को कार्रवाई करने के लिए सुपुर्द किया गया. उन्होंने बताया कि जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा. इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

    खनिज जब्त लोड वाहन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोविंदपुर में इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी ने लगाया दम, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
    Next Article रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोकारों में 21 करेंगे जनसभा, योगी आदित्यनाथ भी ढुल्लू महतो के लिए करेंगे रोड शो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    Latest Posts

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.