Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार सरकार की नई पहल : अब जीविका दीदियों के ज़रिये गांव-गांव पहुंचेगी डिजिटल सेवा
    बिहार

    बिहार सरकार की नई पहल : अब जीविका दीदियों के ज़रिये गांव-गांव पहुंचेगी डिजिटल सेवा

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब जीविका दीदियों को ई-निबंधन और अन्य सरकारी सेवाओं के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसे ‘डिजिटल दीदी सह सक्षमा दीदी’ के नाम से चलाया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को ऑनलाइन निबंधन की प्रक्रिया तेज, सुलभ और पारदर्शी बनाकर बार-बार कार्यालय दौड़ने की जरूरत से बचाना है। योजना के पहले चरण में एक हजार से अधिक जीविका दीदियों को चयनित किया जाएगा।

    दीदियों को मिलेगा प्रशिक्षण और उपकरण

    चयनित दीदियों को कंप्यूटर, प्रिंटर और वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। साथ ही उन्हें कंप्यूटर संचालन, इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और ई-निबंधन शुल्क जमा करने की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इस पहल से दीदियां तकनीकी रूप से सक्षम होकर ग्रामीणों को ऑनलाइन निबंधन और अन्य सरकारी सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी दे सकेंगी।

    ग्रामीणों को क्या मिलेगा फायदा

    इस योजना के जरिए ग्रामीण अब घर बैठे आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और निबंधन की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी। विवाह निबंधन, गोदनामा निबंधन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दीदियों के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुँचाई जाएगी। राज्य में लगभग डेढ़ करोड़ जीविका दीदियां कार्यरत हैं। प्रत्येक प्रखंड में जीविका कार्यालय हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में 270 दीदी अधिकार केंद्र संचालित हो रहे हैं। इस पहल से इन केंद्रों और दीदियों के नेटवर्क का प्रभाव और बढ़ेगा।

    सरकार का उद्देश्य ग्रामीण जनता को अधिक से अधिक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर इसे पूरे बिहार में लागू करने की योजना है। इस पहल से यह उम्मीद जताई जा रही है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग डिजिटल सेवाओं से जुड़े हुए और सरकारी प्रक्रियाओं में अधिक सशक्त बनेंगे। ‘डिजिटल दीदी सह सक्षमा दीदी’ ग्रामीणों के लिए सरकारी सेवाओं तक आसान पहुँच और तकनीकी सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगी।

    Also Read : रिम्स में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब सीधे ई-मेल पर, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

    New initiative in Bihar: 'Digital Didi cum Sakshama Didi' provides villagers with easy access to government services. बिहार में नई पहल : ‘डिजिटल दीदी सह सक्षमा दीदी’ से ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं की आसान पहुंच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब सीधे ई-मेल पर, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
    Next Article दिल्ली-NCR में घना कोहरा : ट्रेन और उड़ानें लेट, यात्रियों को दी गई यह सलाह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.