Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 3:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : गंडक, बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए 10 जिले में अलर्ट
    बिहार

    बिहार : गंडक, बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए 10 जिले में अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2020Updated:July 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में गंडक, बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में और वृद्धि होने के अनुमान के बाद राज्य के दस जिले को अलर्ट किया गया है ।
    जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र के 22 स्टेशनों का विश्लेषण किया गया है, जिसके अनुसार गंडक का डिस्चार्ज इस मौसम का सबसे ज्यादा आज सुबह 10 बजे 436500 क्यूसेक था। इसके बाद इसमे गिरावट दर्ज की गई है और अभी डिस्चार्ज लगभग 416000 क्यूसेक पर स्थिर है, लेकिन आज शाम 6 बजे से गंडक नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने और 500000 क्यूसेक तक जाने की संभावना है। इसे देखते हुए बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, छपरा और वैशाली के जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है।
    श्री हंस ने कहा कि बूढ़ी गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भी काफी बारिश हुई है। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा बागमती और अधवारा समूह की नदियों में भी पिछले 24 घंटे में काफी अधिक बारिश हुई है। 10 स्टेशनों में से चार स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन अधिक बारिश हुई है। इसको लेकर सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और खगड़िया जिले को अलर्ट किया गया है।
    जल संसाधन सचिव ने कहा कि कमला बलान नदी के क्षेत्र में भी पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई है। कोसी नदी के क्षेत्र में भी पिछले 24 घंटे में फिर से बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न नदियों पर अवस्थित तटबंध सुरक्षित हैं, सतत् निगरानी एवं चैकसी बरती जा रही है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना काल में जज भी हो रहे ‘आत्मनिर्भर’?
    Next Article कोरोना काल में रेशम ने बनाया आत्मनिर्भर

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026
    बिहार

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा, शैफी उर्फ मेजर फिर 3 दिन के रिमांड पर

    May 2, 2026

    अवैध संबंध के शक में कर दी पत्नी की ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी पति गिरफ्तार

    May 2, 2026

    रामगढ़ सदर अस्पताल हो रहा हाईटेक : मोबाइल से रजिस्ट्रेशन, पेपरलेस इलाज की तैयारी तेज

    May 2, 2026

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार, रांची में हुआ सम्मान

    May 2, 2026

    जामताड़ा के जीतपुर जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.