Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव : रुझानों में नीतीश कुमार की मजबूत वापसी, जेडीयू 79 से अधिक सीटों पर आगे
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव : रुझानों में नीतीश कुमार की मजबूत वापसी, जेडीयू 79 से अधिक सीटों पर आगे

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में जेडीयू बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। 2020 में 43 सीटें जीतने वाली नीतीश कुमार की पार्टी इस बार 79 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नालंदा, मुंगेर और सुपौल जैसे कई जिलों में जेडीयू लगभग क्लीन स्वीप की स्थिति में है। जेडीयू ने इस चुनाव में एनडीए का हिस्सा बनकर 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

    रुझानों ने साफ कर दिया है कि अगर एनडीए सरकार बनी, तो नीतीश कुमार लगातार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके राजनीतिक करियर के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण वापसी मानी जा रही है। 2010 में 116 सीटें जीतने वाली पार्टी 2015 में 72 और 2020 में तीसरे स्थान पर चली गई थी।

    नीतीश कुमार के मजबूत प्रदर्शन के 5 बड़े कारण

    1. रणनीतिक और सक्रिय चुनावी तैयारी : चुनाव से पहले विरोधियों ने उन्हें कमजोर और बीमार बताने की कोशिश की, लेकिन नीतीश ने चुपचाप अपनी रणनीति से इसका जवाब दिया। टिकट बंटवारे और सीटों के फैसलों में उन्होंने सीधा दखल दिया। नालंदा में लोजपा (आर) को एक भी सीट न मिलना उसी रणनीति का हिस्सा था।
    2. समाजिक समीकरण का मास्टर स्ट्रोक : नीतीश ने महिलाओं, लव-कुश और महादलित वोट बैंक को मजबूत किया। एंटी-इंकंबेंसी कम करने के लिए उन्होंने 81 रैलियां और कई रोड शो किए।
    3. क्षेत्रवार नेतृत्व की जिम्मेदारी : उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी—
      कोशी-सीमांचल : विजेंद्र यादव
      मिथिलांचल : संजय झा
      पटना, मुंगेर, बांका : ललन सिंह
      नालंदा : मनीष वर्मा
      पुराने नेता जैसे दुलाल चंद्र गोस्वामी, चंद्रेश चंद्रवंशी और महाबली सिंह भी आगे चल रहे हैं।
    1. काम पर फोकस, कम विवादित बयान : नीतीश ने इस बार किसी पर व्यक्तिगत हमला न करके सिर्फ 20 साल के विकास कार्यों को प्रचार का मुख्य विषय बनाया। महागठबंधन नेताओं के बयान—कि बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी—भी उनके पक्ष में गए।
    2. मुस्लिम मतदाताओं को साथ लाना : इस चुनाव में जेडीयू ने 4 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे, जिनमें से 3 आगे चल रहे हैं। पिछली बार जेडीयू को मुस्लिम उम्मीदवारों से एक भी जीत नहीं मिली थी।

    Also Read : घाटशिला उपचुनाव: 9वें राउंड के बाद भी जेएमएम के सोमेश सोरेन आगे

    Bihar Elections: Trends show Nitish Kumar making a strong comeback JDU leading in over 79 seats जेडीयू 79 से अधिक सीटों पर आगे बिहार चुनाव : रुझानों में नीतीश कुमार की मजबूत वापसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव: 9वें राउंड के बाद भी जेएमएम के सोमेश सोरेन आगे
    Next Article घाटशिला उपचुनाव 2025 : 10वें राउंड के बाद भी JMM के सोमेश सोरेन की बढ़त बरकरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    Latest Posts

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026

    बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

    September 28, 2026

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.