Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : 13 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 359
    बिहार

    बिहार : 13 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 359

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पटना। गोपालगंज जिले में छह, कैमूर में चार, मुंगेर, अररिया और बांका में एक-एक नए मरीज की पुष्टि होने के बाद आज राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 359 हो गई।
    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि आज अपराह्न आई स्वाब सैंपल जांच रिपोर्ट में गोपालगंज, कैमूर, मुंगेर, अररिया और बांका जिले में कुल 13 लोगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। चिकनी कमलदह में एक पुरुष संक्रमित मरीज मिलने के बाद अररिया जिला संक्रमण की चपेट में आया 26वां जिला बन गया है।
    श्री कुमार ने बताया कि गोपालगंज के पचदेवरी में 25 वर्ष और 35 वर्ष के दो, भोरे में 35 और 70 वर्ष के दो, गोपालगंज में 18 वर्ष का एक और मानपुर में 56 वर्ष के एक पुरुष मरीज मिले हैं। इससे गोपालगंज जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इसी तरह कैमूर जिले के चैनपुर में 22 वर्षीय एक युवक के अलावा भभुआ में 20 वर्ष की एक महिला, चार वर्ष का एक बच्चा और 19 वर्ष का युवक पॉजिटिव पाया गया है। इससे कैमूर में संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
    प्रधान सचिव ने बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर सदर बाजार इलाके में 42 वर्षीय एक पुरुष और बांका जिले के पोकरी, अमनगंज में 20 वर्षीय एक युवती संक्रमण की चपेट में आई है। इससे मुंगेर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91 और बांका में तीन हो गई है। वहीं बिहार में अबतक 359 लोग बीमार हो चुके हैं, जिनमें से 64 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा : तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत
    Next Article हिंदपीढ़ी में मिला 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 105

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.