Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : कांग्रेस-ममता एंड कंपनी ने सीएए के विरोध में देश में दंगे कराये : शाह
    बिहार

    बिहार : कांग्रेस-ममता एंड कंपनी ने सीएए के विरोध में देश में दंगे कराये : शाह

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    हाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों को गुमराह किया और देश में दंगे कराये जबकि यह कानून सताये जाने के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंग्लादेश से आए लोगों को नागरिकता देने का है, किसी की नागरिकता छीनने का नहीं।

    श्री शाह ने आज यहां वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए के विरोध में कांग्रेस-ममता एंड कंपनी ने देश में दंगे कराए। ये लोग अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। वह बिहार के मुसलमानों को बताने आये हैं कि सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएए में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंग्लादेश से सताये जाने के कारण यहां शरण लेने आए लोगों को नागरिकता देने की व्यवस्था है।

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन कराकर गलत किया। पाकिस्तान और बंग्लादेश में हिंदुओं के धर्मपरिवर्तन कराए गए, उनकी हत्याएं हुईं। पाकिस्तान में पिता के सामने बेटी से पति के सामने पत्नी से बलात्कार हुए। मंदिर-गुरुद्वारे तोड़े गए। इसलिए, वहां से प्रताड़ित होकर लोग यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने 26 सितंबर 1947 को कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाला हर हिंदू और सिख भारत आ सकता है। उसे नौकरी और आश्रय देना आजाद भारत की जिम्मेदारी है। गांधी जी की इस बात को पंडित जवाहर लाल नेहरू, डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, आचार्य जे. बी. कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने भी दोहराया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस वाले हमारी नहीं मान रहे, अपने नेताओं की तो मान लें।”

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध से किया बाहर
    Next Article सेंसेक्स पहली बार 42 हजारी पार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.