Patna : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज एक व्यस्त कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। दिन की शुरुआत पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस से की, जबकि दोपहर के बाद वे झारखंड के देवघर में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन
दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देवघर पहुंचेंगे। यहां वे विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रह सकते हैं। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक देवघर में रहकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे।
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे पटना स्थित भाजपा मुख्यालय के अटल सभागार में पत्रकारों से बातचीत हुई। इस दौरान राज्य की राजनीतिक स्थिति, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री इस मौके पर विपक्ष पर निशाना साध सकते हैं।
राजनीतिक और धार्मिक महत्व
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस से जहां राजनीतिक संदेश दिए जाने की उम्मीद है, वहीं देवघर का दौरा उनके धार्मिक आस्था को दर्शाता है।
शाम तक वापसी
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम तक पटना लौट आएंगे। पूरा दिन उनके लिए व्यस्त रहेगा, जिसमें प्रशासनिक और धार्मिक दोनों तरह की गतिविधियां शामिल होंगी।
Also Read : पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च


