बिहार/ भागलपुर : बम धमाके में 12 साल की बच्ची हुई जख्मी, पुलिस मामले की कर रही जांच

बिहार : भागलपुर जिले में लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर में शुक्रवार को अचानक एक बम धमाका हो गया।इस धमाके में एक 12 साल की बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। जब लोगों ने बच्ची को देखा तो वह खून से लथपथ थी और दर्द से कराह रही थी जिसके बाद तुरंत घायल बच्ची को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची का इलाज चल रहा है। हालंकि यह बम धमाका कैसे हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चला है।
 
शौच करने के लिए जा रही थी बम फटने से हुई घायल 
घायल बच्ची अशोक मंडल की पुत्री है जिसका का नाम अर्पणा उर्फ मुन्नी कुमारी है। परिजनों का कहना है कि मुन्नी शौच करने गई थी तभी अचानक बम फटने की तेज आवाज हुई।अर्पणा के पिता अशोक मंडल ने बताया कि उनकी किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।यह घटना क्यों और किसने की उन्हें पता नहीं चल पा रहा है। 

पुआल में छुपाकर रखा गया था बम, मामले की हो रही है जांच
लोदीपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ शाह ने बताया कि पुआल में किसी ने बम छुपाकर रखा था और पुआल हटाने के क्रम में बम फटा है। पुआल में बम किसने और क्यों रखा था इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।