Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार 10वीं बोर्ड 2026 : 15 लाख से ज्यादा छात्र मैदान में, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे पेपर
    ट्रेंडिंग

    बिहार 10वीं बोर्ड 2026 : 15 लाख से ज्यादा छात्र मैदान में, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे पेपर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोर्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पूरे राज्य में कुल 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार करीब 15.12 लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से होगी। पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली) की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी।

    CBSE की परीक्षा भी आज से, वैभव सूर्यवंशी नहीं दे रहे एग्जाम

    आज से ही Central Board of Secondary Education (CBSE) बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। इस बीच युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस बार दसवीं की परीक्षा नहीं दे रहे हैं। उनका सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में पड़ा था, लेकिन परिवार वालों का कहना है कि वह फिलहाल एक बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में व्यस्त हैं, इसलिए इस बार एग्जाम नहीं दे पाएंगे।

    पटना में 10 फीट दीवार फांदकर सेंटर में घुसी छात्रा

    राजधानी पटना के मिलर स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा करीब 10 फीट ऊंची दीवार कूदकर परीक्षा केंद्र के अंदर घुस गई। बताया जा रहा है कि वह लेट हो गई थी और गेट बंद होने के कारण उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद उसने दीवार फांदने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत बाहर निकाल दिया। गर्दनीबाग बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी एक छात्रा गेट पर चढ़कर अंदर जाते दिखी।

    बक्सर, बेगूसराय में भी दीवार फांदकर एंट्री

    बक्सर में भी एक छात्रा सेंटर की दीवार फांदकर अंदर पहुंच गई। वहीं बेगूसराय में तीन छात्राएं दीवार कूदकर परीक्षा केंद्र में दाखिल हो गईं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद ऐसे नजारे देखने को मिले।

    मुंगेर में चिट और मोबाइल का वीडियो वायरल

    मुंगेर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें परीक्षा केंद्र के बाहर दो छात्र संदिग्ध हालत में दिख रहे हैं। वीडियो में एक छात्र मोबाइल और पेपर देखकर तैयारी करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा छात्र पेंट में चिट छिपाता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    नालंदा में नंगे पैर पहुंचीं छात्राएं, कई जगह बुर्का उतरवाया गया

    नालंदा में कुछ छात्राएं नंगे पैर ही परीक्षा देने पहुंचीं। सुरक्षा जांच के चलते उन्हें जूते-चप्पल बाहर ही उतारने पड़े। वहीं दरभंगा और मुजफ्फरपुर में परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले छात्राओं के बुर्के उतरवाए गए। सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।

    Also Read : जमशेदपुर में पुराना विवाद बना हिंसा की वजह, चापड़ से दो युवक घायल

    15.12 lakh candidates 15.12 लाख परीक्षार्थी 1699 exam centers 1699 परीक्षा केंद्र attempt to cheat Begusarai news Bihar Board Bihar Matriculation Exam Board Exam Update Buxar News CBSE Board Exam CBSE बोर्ड परीक्षा Darbhanga News entry by jumping over the wall Matriculation Exam 2026 more number of girl students Munger Viral Video Muzaffarpur news Nalanda Exam Center Patna Miller School Vaibhav Suryavanshi छात्राओं की संख्या अधिक दरभंगा न्यूज दीवार फांदकर एंट्री नकल की कोशिश नालंदा परीक्षा केंद्र पटना मिलर स्कूल बक्सर न्यूज बिहार बोर्ड बिहार मैट्रिक एग्जाम बेगूसराय न्यूज़ बोर्ड परीक्षा अपडेट मुंगेर वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर न्यूज मैट्रिक परीक्षा 2026 वैभव सूर्यवंशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वैन की जोरदार टक्कर, एक की मौ’त, दो घायल
    Next Article दैनिक कर्मचारी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अपील ठुकराई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.