Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लालू प्रसाद यादव को मिली बड़ी राहत, अब इलाज के लिए जा सकेंगे सिंगापुर, सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश
    झारखंड

    लालू प्रसाद यादव को मिली बड़ी राहत, अब इलाज के लिए जा सकेंगे सिंगापुर, सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया है। लालू प्रसाद अब सिंगापुर जाकर इलाज करा सकेंगे। इस फैसले के बाद लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट करा सकेंगे। लालू प्रसाद ने पासपोर्ट रिलीज करने के लिए सीबीआई रांची की विशेष अदालत में याचिका दायर की थी, जिसपर अब फैसला आ गया है।

    पिछले कई दिनों से लालू यादव की तबीयत खराब चल रही थी. हालांकि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से वे थोड़े एक्टिव दिख रहे हैं। लेकिन, लालू यादव को सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट कराना है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। लालू प्रसाद वहां अपनी बेटी के ही घर पर रहेंगे।

    दरअसल, लालू प्रसाद यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनका किडनी भी अब खराब हो चुका है। इसी सिलसिले में वे सिंगापुर जाना चाहते हैं। लालू यादव चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं। फिलहाल उन्हें बेल मिली हुई है, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त था। अब जब उन्हें उनका पासपोर्ट मिल गया है, तब वे सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट करा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर कर रखी थी। कोर्ट के फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

    Bihar news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के बहुचर्चित जज हत्याकांड मामले में सीबीआई अब इंटरपोल की मदद से सुलझाएगी गुत्थी
    Next Article हजारीबाग : महिंद्रा फाइनांस के रिकवरी एजेंटों ने किसान की गर्भवती पुत्री को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला

    Related Posts

    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    क्राइम

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच खोजी जा रही भरोसेमंद शख्सियत

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.