Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद के बहुचर्चित जज हत्याकांड मामले में सीबीआई अब इंटरपोल की मदद से सुलझाएगी गुत्थी
    झारखंड

    धनबाद के बहुचर्चित जज हत्याकांड मामले में सीबीआई अब इंटरपोल की मदद से सुलझाएगी गुत्थी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में शुक्रवार को धनबाद के बहुचर्चित जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले की सुनवाई हुई। सीबीआई ने शुक्रवार को सीलबंद लिफाफे में जांच की प्रगति रिपोर्ट हाई कोर्ट में दाखिल किया।

    हाई कोर्ट को बताया गया कि मामले में आगे जांच जारी रखने के लिए केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के पास आवेदन दिया गया है, जो अभी लंबित है। वहां से अनुमति मिलने के बाद सीबीआई इस मामले में आगे बढ़ेगी। कोर्ट को यह भी बताया गया कि इस मामले में भारत सरकार के इंटरपोल की सहायता भी ली जाएगी और दूसरे देशों के इंटरपोल से बातचीत कर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाएगा। कोर्ट ने मामले में सीबीआई को चार सप्ताह में फिर से प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर निर्धारित की है।

    उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में झारखंड हाई कोर्ट में सीबीआई ने केरल हाई कोर्ट के जजमेंट का हवाला देते हुए कहा था कि कुछ नए तथ्य आने के बाद ट्रायल पूरा हो जाने के बावजूद किसी मामले में सीबीआई अनुसंधान जारी रख सकती है। सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से प्रशांत पल्लव ने पैरवी की।

    इससे पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने सीबीआई से पूछा था कि मामले में ट्रायल पूरा हो जाने के बाद आगे सीबीआई का अनुसंधान चल सकता है या नहीं। सीबीआई किस प्रावधान के तहत जांच जारी रखना चाहती है। सीबीआई की ओर से यह भी कहा गया था कि जज उत्तम आनंद हत्याकांड में वृहत षड्यंत्र को देखते हुए सीबीआई जांच जारी रखे हुई है।

    धनबाद सीबीआई की विशेष अदालत ने छह अगस्त को इस हत्याकांड के दो दोषियों राहुल वर्मा और लखन वर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। साथ ही धनबाद डालसा को यह निर्देश दिया कि दिवंगत जज के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाये।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : ब्राउन सुगर के साथ सात गिरफ्तार, 10 रुपये का नोट, तीन हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद
    Next Article लालू प्रसाद यादव को मिली बड़ी राहत, अब इलाज के लिए जा सकेंगे सिंगापुर, सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.