Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी फैक्ट्री से 675 लीटर अवैध शराब जब्त
    क्राइम

    उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी फैक्ट्री से 675 लीटर अवैध शराब जब्त

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर रविवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने जरीडीह थाना के सहयोग से नूतनडीह ग्राम में अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के क्रम में विधिवत तलाशी के दौरान बाउंड्री के अंदर बने एक कमरे एवं जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए शराब सहित अन्य सामग्री की रिकवरी की गई. जमीन के अंदर गाड़े ड्राम के अंदर बोरे में रखी विदेशी शराब एवं अन्य सामग्री बरामद हुआ है. छापामारी के बाद नूतनडीह निवासी अभियुक्त बसंत महतो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया. छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर  कृष्णा प्रजापति एवं अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी, जरीडीह थाना प्रभारी अमित राय, पुअनि सोनू चौधरी, पुअनि विकास विश्वकर्मा एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

    बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वहीं टीम ने मौके से विदेशी शराब – 675 लीटर (विभिन्न ब्रांड), सुषव -500 लीटर (3 ड्राम में), तैयार रंगीन शराब 09 पानी के जार में -180 लीटर, विभिन्न ब्रांड के 4,000 लेबल, 4,000 ढ़क्कन,नकली होलोग्राम 5,000 तथा एक जरकिन में केरामेल 05 लीटर जब्त किया है.

    ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में नंबर एक पार्टी बनने जा रही है भाजपा: प्रशांत किशोर

     

    Johar Live अवैध आज की खबर उत्पाद विभाग उपायुक्त विजया जाधव करंट न्यूज छापेमारी जिला उत्पाद टीम जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मिनी फैक्ट्री मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विदेशी शराब सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम नवमी एवं ईद उल-फ़ित्र को लेकर शांति समिति की बैठक, आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश
    Next Article कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने की बैठक, स्थानीय भाषा में 5 न्याय 25 गारंटी लोगों तक पहुंचाने का दिया टास्क

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.