Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने की बैठक, स्थानीय भाषा में 5 न्याय 25 गारंटी लोगों तक पहुंचाने का दिया टास्क
    झारखंड

    कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने की बैठक, स्थानीय भाषा में 5 न्याय 25 गारंटी लोगों तक पहुंचाने का दिया टास्क

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के पदाधिकारियों, वार रूम के पदाधिकारियों, सोशल मीडिया पदाधिकारियों, अग्रणी संगठन मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित थे. गुलाम अहमद मीर ने मीडिया विभाग के कार्यों का विवेचना किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. इस क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि पांच न्याय 25 गारंटी तथा कांग्रेस के मेनिफेस्टो को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने की जरूरत है. वहीं झारखंड में बोली और लिखे जाने वाली सभी भाषाओं में अनुवाद कर लोगों तक पहुंचने के लिए आवश्यक तैयारी करने की जरूरत पर बल दिया.

    मीडिया विभाग के सदस्यों की भूमिका अहम

    उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों मे व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रभारी के रूप में जिला एवं लोकसभा स्तर पर किया जाए ताकि वह जिला और लोकसभा स्तर के प्रवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर सके. उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है. मीडिया विभाग के सदस्यों की भूमिका चुनाव के दौरान तो महत्वपूर्ण है लेकिन चुनाव के पहले की तैयारी मीडिया विभाग से जुड़े नेताओं पर ही होती है. आज के दौर में अपनी बातों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम मीडिया ही है. जनता के साथ सीधा संवाद इसी माध्यम से होता है. यही कारण है कि मोदी सरकार के खास नुमाइंदों ने पिछले एक दशक के दौरान विभिन्न माध्यमों से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कब्जा करने की कोशिश की इसमें वह काफी हद तक सफल भी रहे. लेकिन आम जनता की आवाज को कांग्रेस उठाती रही और यहीं कारण है कि मोदी सरकार के लाख कोशिश के बावजूद मीडिया हमारी बातें जनता के समक्ष रख रही हैं.

    लोकतंत्र का हर स्तंभ परेशान है

    प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनावी जंग का मैदान तैयार है. जंग जीतने के लिए हर हथियार का इस्तेमाल किया जाता है. परंतु लोकतंत्र में जनता की आवाज को हुकूमत तक पहुंचाने का बेहतरीन और सशक्त हथियार मीडिया ही है. हम अपनी बातों को,कांग्रेस के मेनिफेस्टो को पांच न्याय 25 गारंटी को जितने बेहतर तरीके से मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचा सकते हैं उससे बेहतर माध्यम और कोई नहीं हो सकता. यह जरूरी है कि संविधान बचाने की इस लड़ाई में हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सहयोग बेहतरीन ढंग से लें. मोदी सरकार की कारगुजारियों से न सिर्फ जनता बल्कि लोकतंत्र का हर स्तंभ परेशान है और नाराज है. शायद यही वजह है कि भाजपा आने वाले चुनाव के परिणामों को लेकर सशंकित है.

    ये रहे मौजूद

    राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलको,मानस सिन्हा, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, आभा सिन्हा, डॉ संजय सिंह, कमल ठाकुर, शान्तनू मिश्रा, रियाज अहमद, खुर्शीद हसन रूमी, जेबा खान, शकील अहमद अंसारी, ऋषिकेश, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेन्द्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी फैक्ट्री से 675 लीटर अवैध शराब जब्त
    Next Article शराबी पति ने लाठी से पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    Latest Posts

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.