Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»भागलपुर का भोलानाथ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अब पकड़ेगा रफ्तार, रेलवे ने दे दी NOC
    बिहार

    भागलपुर का भोलानाथ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अब पकड़ेगा रफ्तार, रेलवे ने दे दी NOC

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भागलपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : भागलपुर के मीरजानहाट शीतला स्थान से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन तक बन रहा भोलानाथ फ्लाईओवर अब तेजी से आगे बढ़ेगा। रेलवे ने आखिरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुप्रतीक्षित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। इससे बौंसी और भोलानाथ रेलवे पुल के बीच पिलर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

    रेलवे की सख्त निगरानी में अब कुल आठ पिलर खड़े किए जाएंगे। इनमें पिलर नंबर-7 और पिलर नंबर-15 के माध्यम से फ्लाईओवर की संरचना को मजबूती दी जाएगी। यह फ्लाईओवर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है।

    हाल ही में मालदा मंडल से दो वरिष्ठ अभियंता स्थल पर पहुंचे और उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पाइलिंग कार्य को लेकर उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने को कहा, जिससे भविष्य में किसी तकनीकी खामी की आशंका न रहे। निर्माण स्थल का मार्ग संकरा होने के कारण बड़ी मशीनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाई, लिहाजा राजस्थान से चार छोटी पाइलिंग मशीनें मंगाई गई हैं। अभी पिलर खड़ा करने के लिए छड़ बिछाने का काम चल रहा है।

    गौरतलब है कि रेलवे की NOC में देरी के कारण लंबे समय से फ्लाईओवर का कार्य रुका हुआ था। अब जब NOC मिल गया है, तो सड़क और ऊपरी पुल का निर्माण कार्य तेजी से होगा। इस बीच, इशाकचक पासीटोला में पीसीसी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं त्रिमूर्ति चौक से पिलर नंबर 133 तक एक और सड़क का काम जारी है।

    भोलानाथ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की शुरुआत दो साल पहले हुई थी और इसकी तय डेडलाइन 20 जून 2025 थी। लेकिन रेलवे NOC में देरी के चलते काम अधूरा रह गया। अब ठेकेदार को एक साल का टाइम एक्सटेंशन मिल सकता है, जिसका अंतिम निर्णय मुख्यालय से होगा। फिलहाल नई डेडलाइन दिसंबर 2025 तय की गई है।

    स्थानीय लोगों को इस देरी से काफी असुविधा हुई, लेकिन अब निर्माण में तेजी आने से उम्मीद की किरण नजर आने लगी है।

    फ्लाईओवर के पूरा होते ही बौंसी से भोलानाथ तक की यात्रा सुगम होगी। शहर के भीतर ट्रैफिक की समस्या में भी काफी कमी आएगी। दुर्घटनाएं घटेंगी, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों से भागलपुर शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    Also Read : मामूली तेजी के साथ खुला आज का शेयर बाजार

    इशाकचक ग्रामीण कनेक्टिविटी ट्रैफिक जाम त्रिमूर्ति चौक पाइलिंग मशीन पासीटोला पिलर निर्माण फ्लाईओवर निर्माण बिहार समाचार बौंसी भागलपुर भीखनपुर भोलानाथ फ्लाईओवर मालदा मंडल मीरजानहाट रेलवे NOC रेलवे इंजीनियर रोजगार व्यापारिक गतिविधियां शहरी विकास. सड़क निर्माण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमामूली तेजी के साथ खुला आज का शेयर बाजार
    Next Article देहरादून और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.