Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»देहरादून और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही
    देश

    देहरादून और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देहरादून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बीती देर रात बादल फटने की घटना सामने आई। इस आपदा के कारण तमसा नदी में अचानक आई बाढ़ ने कहर बरपा दिया। बाढ़ में दो लोग लापता हो गए और कई वाहन बह गए। हालात को देखते हुए जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

    प्रभावित इलाकों में टपकेश्वर महादेव मंदिर भी शामिल है, जो पूरी तरह से जलमग्न हो गया। मंदिर के पुजारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ा, जिससे मंदिर जलमग्न हो गया। कई मूर्तियां बह गईं, हालांकि गर्भगृह सुरक्षित रहा। पानी उतरने के बाद मंदिर परिसर में करीब 2 फीट तक मलबा भरा पाया गया।

    उधर, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धर्मपुर बस स्टैंड पर रातभर हुई मूसलधार बारिश के कारण भारी मलबा जमा हो गया। कई बसें बाढ़ के पानी में बहकर दूर तक चली गईं। मंडी के निहरी क्षेत्र में भूस्खलन से एक मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। मलबे से अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं।

    हिमाचल में हालात इतने खराब हैं कि तीन नेशनल हाईवे और 493 सड़कें बंद हो चुकी हैं। यातायात पूरी तरह से बाधित है।

    महाराष्ट्र के मुंबई में भी भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक, सबवे और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, बीड जिले में भारतीय वायुसेना ने 11 ग्रामीणों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

    देहरादून में बाढ़ की वजह से एक कार बहने लगी, जिसे बचाने के लिए एक शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे रोकने की कोशिश की।

    मंडी में जब पानी कम हुआ, तो बस स्टैंड के चारों ओर सिर्फ मलबा और तबाही का मंजर नजर आया।

    Also Read : भागलपुर को ट्रैफिक जाम से राहत देने वाला भोलानाथ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अब रफ्तार पकड़ेगा, रेलवे ने दी हरी झंडी

     

    उत्तराखंड कार बाढ़ में टपकेश्वर मंदिर तमसा नदी देहरादून धर्मपुर नेशनल हाईवे बंद प्राकृतिक आपदा बचाव कार्य बाढ़ बादल फटना बीड भारी बारिश मंडी मंदिर में नुकसान महाराष्ट्र मुंबई बारिश मौसम अलर्ट लैंडस्लाइड वायुसेना रेस्क्यू सड़कों पर मलबा सहस्त्रधारा स्कूल बंद हिमाचल प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर का भोलानाथ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अब पकड़ेगा रफ्तार, रेलवे ने दे दी NOC
    Next Article GST दरों में बदलाव से मिलेगी राहत, जानिए कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे सस्ते

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.