Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लाभुकों को नहीं मिला लाभ, गोड्डा DSWO अनिशा कुजूर निलंबित 
    ट्रेंडिंग

    लाभुकों को नहीं मिला लाभ, गोड्डा DSWO अनिशा कुजूर निलंबित 

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुक बालिकाओं को ससमय योजना का लाभ नहीं पहुंचाने के आरोप में गोड्डा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) अनिशा कुजूर को सस्पेंड कर दिया गया है. उक्त कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर हुआ. सीएम के आदेश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिशा कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. मालूम हो की उन पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुक बालिकाओं को ससमय योजना का लाभ नहीं पहुंचाने के साथ अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं पूर्व से दिये गये सरकारी निदेशों की अवहेलना एवं उदासीनता बरतने का आरोप है.

    बालिकाओं ने सीएम से की थी शिकायत

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की बालिकाओं ने की थी. दरअसल गोड्डा के पथरगामा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान बच्चों से और विभिन्न पंचायत में लगे शिविर में आए लाभुकों से संवाद कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में कुछ लाभुक बालिकाओं द्वारा यह शिकायत की गई है कि उन्हें उक्त योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है. इस मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया. उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया. सीएम हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि बेटियों को मिलने वाले अधिकार से कोई समझौता नहीं हो.

    क्या है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. जिसके तहत राज्य के योग्य किशोरियों के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह उन्मूलन, स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

    Anisha Kujur Beneficiaries Godda DSWO Jharkhand news Johar Live News Update not received benefits Suspended अनिशा कुजूर गोड्डा DSWO झारखण्ड न्यूज़ नहीं मिला लाभ निलंबित न्यूज अपडेट लाभुकों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसखी मंडल को दिया गया 4 लाख का बैंक लिंकेज चेक, योजनाओं का लाभ लेने की अपील
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 09 December 2023: किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.