Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सखी मंडल को दिया गया 4 लाख का बैंक लिंकेज चेक, योजनाओं का लाभ लेने की अपील
    झारखंड

    सखी मंडल को दिया गया 4 लाख का बैंक लिंकेज चेक, योजनाओं का लाभ लेने की अपील

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम राज्य के सभी पंचायतों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिये पंचायत स्तर पर आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को पाकुड़ प्रखंड के अंतर्गत चेंगाडांगा व नबीनगर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास सोशल, झामुमो पार्टी के महमूद सहित सभी पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से आबुआ आवास, राजस्व, खाद्य आपूर्ति, भूमि सुधार, श्रम,महिला एवं बाल विकास, मनरेगा, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य पेंशन आदि विभागों का स्टॉल लगाया गया. वहीं जेएसएलपीएस के तहत 6 सखी मंडलो को 4 लाख का बैंक लिंकेज का चेक, जुट किसानों को पंजीकरण कार्ड, सखी मंडल की महिलाओं को आईडी कार्ड वितरण किया गया. आबुआ आवास को छोड़कर सभी आवेदनों का मौके पर निष्पादन कर दिया गया है.

    प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का महत्वाकांक्षी योजना, तीन कमरों वाला आवास देने की घोषणा की थी जिसे पुरा किया जा रहा है. मुख्यमंत्री की सोच है कि गरीब के बच्चे भी अच्छी पढाई कर सके, इसके लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत 15 लाख तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी ताकि पैसे के अभाव में किसी की भी पढ़ाई बाधित न हो. उन्होंने सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रही है. इसलिए प्रति वर्ष इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. सरकार आपके दरवाजे तक पहुंच रही है ताकि एक भी व्यक्ति सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रह जाए. उपस्थित अतिथियों ने भी उपस्थित लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि पुरा प्रशासन आपके दरवाजे तक आया है. किसी भी व्यक्ति को अगर कोई शिकायत है तो वह निर्भीक होकर अपनी बात रख सकते हैं. उन्होंने योग्य लाभुकों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. मौके पर मुख्य अतिथियों के हाथों सर्वजन पेंशन, साइकिल वितरण,सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण जॉब कार्ड का वितरण सहित विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभुकों के बीच सामग्री का वितरण भी किया गया.

    आज की खबर आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार आबुआ आवास करंट न्यूज खाद्य आपूर्ति जेएसएलपीएस जोहार लाइव झामुमो पार्टी झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भूमि सुधार महिला मुख्य समाचार राजस्व लेटेस्ट न्यूज श्रम सिटी न्यूज सीएम हेमंत सोरेन स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 सालों से चलने व बैठने में थी परेशानी, पारस में डॉक्टरों ने किया हिप रिप्लेसमेंट
    Next Article लाभुकों को नहीं मिला लाभ, गोड्डा DSWO अनिशा कुजूर निलंबित 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.