रांची। हजारीबाग के केरेडारी इलाके में अहले सुबह राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इस घटना में राहुल दुबे गैंग के अल्फाज़ को पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे अपराधी को मौके से पकड़ा गया है. पुलिस ने मौके से अपराधी द्वारा इस्तेमाल अपाची बाइक, हथियार को जप्त किया है. अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ होने पर हजारीबाग एसपी अमन कुमार मौके पर पहुंचे. इस दौरान एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. उन्होंने कहा कि दोनों अपराधी राहुल दुबे गिरोह से जुड़े है. इलाके में गैंग के लिए रेकी और लेवी वसूलने के काम इन्हीं दोनों का है. गोली लगने से घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
राहुल दुबे गैंग को लेकर मोबाइल में मिले कई सबूत
पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए अपराधी के पास से राहुल दुबे गैंग से जुड़े होने के कई सबूत मिले है. इनलोगों का काम इलाके में पहले रेकी करने का था, उसके बाद धमका कर पैसा वसूली करने का. हजारीबाग पुलिस इनलोगों की गिरफ्तारी होने के बाद से इलाके में अपराध कम होने का अनुमान लगा रही है.
Also Read: Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

