Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»BCCI ने अंडर-19 विश्व कप भारतीय टीम की घोषणा की, दिल्ली के यश धुल होंगे कप्तान
    खेल-सिनेमा

    BCCI ने अंडर-19 विश्व कप भारतीय टीम की घोषणा की, दिल्ली के यश धुल होंगे कप्तान

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली के बल्लेबाज यश धुल 14 जनवरी से पांच फरवरी तक वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 विश्व कप (U-19 World Cup) में भारत की 17 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे. आंध्र प्रदेश के एसके रशीद उप कप्तान होंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने रविवार को यह घोषणा की.

    धुल की कप्तान के तौर पर नियुक्ति की उम्मीद थी क्योंकि उन्हें आगामी एशिया कप के लये भी कप्तान चुना गया था जो 23 दिसंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होगा.

    बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से पांच फरवरी तक खेले जाने वाले आगामी आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम चुनी है.’

    चार बार की विजेता भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा के साथ रखा गया है. टूर्नामेंट के 14वें चरण में 16 टीमें खिताब के लिए 48 मैचों में आमने सामने होंगी. टूर्नामेंट के प्रारूप में चार ग्रुप से प्रत्येक में से शीर्ष दो टीमें सुपर लीग तक पहुंचेंगी जबकि बची हुई टीमें 23 दिन की प्रतियोगिता में प्लेट ग्रुप में खेलेंगी.

    भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी.

    भारतीय टीम के सदस्य
    यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (उप कप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल ताम्बे, आरएस हंगारेश्कर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान.

    स्टैंडबाय खिलाड़ी
    रिशित रेड्डी, उदय शरण, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौड़.

    अंडर-19 विश्व कप में भारत सबसे सफल टीम है जिसने सबसे ज्यादा चार बार – 2000, 2008, 2012 और 2018 – में खिताब जीते हैं. भारत 2016 में और 2020 में उप विजेता रहा था.

    दिल्ली के धुल इस तरह टूर्नामेंट में जूनियर टीम की कप्तानी करने के मामले में विराट कोहली के साथ शामिल हो गए. वह इससे पहले दिल्ली अंडर-16, अंडर-19 और भारत ए अंडर-19 टीमों की अगुआई कर चुके हैं.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया, सिल्वर मेडल हासिल करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने
    Next Article जैसलमेर में धनबाद का जवान संदीप सिंह शहीद, अभ्यास के दौरान मोर्टार का गोला फटने से मौत

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.