Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 2:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बसंत पंचमी 2026 आज, देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल
    देश

    बसंत पंचमी 2026 आज, देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2026Updated:January 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंचमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पूरे देश आज यानी शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, बुद्धि और वाणी की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। खासतौर पर छात्रों, शिक्षकों और कला व रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बसंत पंचमी का विशेष महत्व माना जाता है। बसंत पंचमी के साथ ही बसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन पीले रंग का खास महत्व होता है, जो खुशी, ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से मां सरस्वती की पूजा करने से पढ़ाई में मन लगता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

    बसंत पंचमी 2026: पूजन मुहूर्त

    द्रिक पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी की तिथि आज रात 2 बजकर 28 मिनट से शुरू हुई है और इसका समापन 24 जनवरी को रात 1 बजकर 46 मिनट पर होगा। मां सरस्वती की पूजा के लिए आज सुबह 7 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक का समय सबसे शुभ माना गया है।

    शुभ योग और अबूझ मुहूर्त

    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया वाहन खरीदने या किसी नए काम की शुरुआत के लिए अलग से शुभ समय देखने की जरूरत नहीं होती। इस वर्ष बसंत पंचमी पर परिधि योग, शिव योग और रवि योग बन रहे हैं, जो सफलता, प्रतिष्ठा और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाले माने जाते हैं। रवि योग आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

    पूजन विधि

    बसंत पंचमी के दिन स्नान कर साफ और संभव हो तो पीले वस्त्र पहनें। घर के मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। उन्हें पीले फूल, हल्दी, अक्षत और मिठाई अर्पित करें। पूजा के समय किताबें, कॉपी और वाद्य यंत्र मां के पास रखना शुभ माना जाता है। अंत में ज्ञान, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांगे।

    बच्चों और शिक्षा के लिए खास दिन

    बसंत पंचमी को बच्चों की पढ़ाई की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन छोटे बच्चों को पहली बार लिखना सिखाना लाभकारी माना जाता है। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपी और पेन दान करना भी पुण्यदायी माना गया है।

    Also Read : कुख्यात राहुल सिंह का दावा- मसौढ़ी में पकड़ा गया परमानंद उसका भाई, लॉरेंस से कोई लेना-देना नहीं

    Basant Panchami Basant Panchami 2026 Basant Panchami 2026 is today. Basant Panchami 2026 : An atmosphere of devotion and enthusiasm prevails across the country बसंत पंचमी बसंत पंचमी 2026 बसंत पंचमी 2026 : देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बसंत पंचमी 2026 आज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 23 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस फ्लाइट के इंजन में लगी आग, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

    April 26, 2026
    ट्रेंडिंग

    वर्ल्ड मलेरिया दिवस पर रांची नगर निगम का बड़ा कदम: मच्छर उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत

    April 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    हुगली में राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- ‘ममता और मोदी को रोजगार से नहीं, सिर्फ सत्ता से मतलब

    April 25, 2026
    Latest Posts

    बस से उतरते समय हादसा, चतरा में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन

    April 26, 2026

    कड़ी सुरक्षा के बीच खत्म हुई JET 2026 परीक्षा, 434 केंद्रों पर 1.75 लाख अभ्यर्थियों ने लिखा एग्जाम

    April 26, 2026

    झारखंडवासियों के लिए सुनहरा मौका, 23 हजार में 7 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन

    April 26, 2026

    JET 2026 परीक्षा में बवाल : नहीं पहुंचे 32 प्रश्नपत्र, छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

    April 26, 2026

    बरोरा गोलीबारी के बाद एक्शन में पुलिस, दो आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.