Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»आज से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन बैंकिंग से कर सकते हैं अपना काम
    झारखंड

    आज से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन बैंकिंग से कर सकते हैं अपना काम

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आज यानी गुरुवार से सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक चार दिनों तक बंद रहने वाले हैं। इन चार दिनों में अंबेडकर जयंती, बिहू और बैसाखी त्योहार के चलते बैंकों की छुट्टियां हैं। जिसके कारण ज्यादातर राज्यों में गुरुवार 14 अप्रैल से लेकर रविवार 17 अप्रैल तक तमाम बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ राज्यों में चार दिन के बदले दो या तीन दिन ही बैंक बंद होंगे। आरबीआइ कैलेंडर के मुत‍ाबिक जिन राज्यों में बिहू और बैसाखी त्योहार मनाए जाते हैं, सिर्फ वहीं बैंक बंद रहेंगे।

    आज से अप्रैल महीने का लंबा वीकेंड

    • 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक इस महीने का लंबा वीकेंड बैंक हॉलिडे है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से  जारी की गई अप्रैल 2022 की बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट के अनुसार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्‍ट के मुताबिक 14 अप्रैल, गुरुवार को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। शिलांग और शिमला में बैंक बंद नहीं रहेंगे।
    • 15 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू के मौके पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। जयपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद नहीं रहेंगे।
    • 16 अप्रैल, शनिवार को बोहाग बिहू के अवसर पर असम, गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
    • 17 अप्रैल, रविवार को सभी राज्‍यों में बैंक साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेंगे।
    • 21 अप्रैल को गड़िया पूजा के चलते अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। राज्‍यों में ये त्योहार या छुट्टी खास अवसरों पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां सभी प्रदेशों में एक साथ लागू नहीं होती।

    बैंक बंद, तो ऑनलाइन बैंकिंग से कर सकते हैं अपना काम

    14 से 17 अप्रैल तक कुल चार दिनों की बैंक छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई की सुविधा जारी रहेगी। ग्राहक डिजिटल बैंकिंग के जरिये अपना काम कर सकते हैं। बहरहाल, अगर आपको अपने काम के सिलसिले में बैंक ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ध्‍यान रखें कि अगले 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में फिर तनाव, मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को समुदाय विशेष के युवकों ने जबरन कराया बंद 
    Next Article कोयला तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस को मिली सफलता, 5 गाड़ी अवैध कोयला व 13 तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.