Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»बेंगलुरु Vs पंजाब:आखिरी ओवर में मिली जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची RCB, टॉप-4 की रेस से पंजाब लगभग बाहर
    खेल-सिनेमा

    बेंगलुरु Vs पंजाब:आखिरी ओवर में मिली जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची RCB, टॉप-4 की रेस से पंजाब लगभग बाहर

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2021Updated:October 3, 2021No Comments7 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    IPL 2021 फेज-2 में रविवार को दिन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 164/7 का स्कोर बनाया। 165 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब 158/6 का स्कोर बना सकी और मैच 6 रनों से हार गई।

    मैच में मिली जीत के साथ ही RCB ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। वहीं हार के साथ पंजाब किंग्स के अंतिम चार में जगह बनाने के दरवाजे लगभग-लगभग बंद हो गए हैं।

    अच्छी शुरुआत के बाद आउट हुए राहुल
    RCB को पहली सफलता शाहबाज अहमद ने केएल राहुल (39) को आउट कर दिलाई। आउट होने से पहले केएल राहुल लगातार 4 IPL में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

    • पंजाब के ओपनर्स (केएल राहुल और मयंक अग्रवाल) ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े थे।
    • निकोलस पूरन (3) ने फिर निराश किया और उनकी विकेट युजवेंद्र चहल ने चटकाई।
    • पंजाब की तीसरी और चौथी विकेट युजवेंद्र चहल ने 4 गेंदों के अंदर चटकाई। उन्होंने मयंक अग्रवाल (57) और सरफराज खान (0) को पवेलियन भेजा।
    • PBKS ने अपने आखिरी के 5 विकेट 47 रनों के अंदर गंवाए।

    अंतिम 5 ओवर में RCB ने बनाए 55 रन
    15 ओवर तक टीम का स्कोर 109/3 था और आखिरी के पांच ओवर में कोहली के चैलेंजर्स ने कुल 55 रन जोड़े। अंतिम ओवर में अगर शमी को 3 विकेट न मिलते तो RCB 180 के पार का स्कोर भी खड़ा कर सकती थी।

    • पहले विकेट के लिए विराट-पडिक्कल ने 68 रन जोड़े। मोइसेस हेनरिक्स ने कोहली (25) को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा।
    • अगली ही गेंद पर हेनरिक्स ने डैनियल क्रिश्चियन को शून्य पर आउट कर पंजाब को दोहरी सफलता दिलाई।
    • शानदार लय में नजर आ रहे देवदत्त पडिक्कल (40) का विकेट भी हेनरिक्स के खाते में आया।
    • चौथे विकेट के लिए एबी डिविलियर्स और मैक्सवेल ने 40 गेंद पर 73 रन जोड़े। एबी (23) पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
    • मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर (57) रन बनाए। टूर्नामेंट में यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा।
    • मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में 8 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए।

    अंपायर के फैसले से नाखुश राहुल8वें ओवर में पडिक्कल ने रवि बिश्नोई की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे और गेंद विकेटकीपर राहुल के पास चली गई। केएल राहुल ने अंपायर से कैच आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दिया। बाद में राहुल ने DRS लिया और थर्ड अंपायर ने भी पडिक्कल को नॉटआउट दिया। जिसके बाद केएल राहुल काफी नाखुश नजर आए। दरअसल, अल्ट्रा एज में साफ नजर आ रहा था कि गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए राहुल के दस्तानों में गई थी। सोशल मीडिया पर भी फैंस और क्रिकेट के जानकारों ने थर्ड अंपायर के फैसले की आलोचना की।

    Add New Post

    (opens in a new tab)Post published.View Postabout:blankImage: Change block type or styleChange alignmentabout:blankAdd titleबेंगलुरु Vs पंजाब:आखिरी ओवर में मिली जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची RCB, टॉप-4 की रेस से पंजाब लगभग बाहर

    IPL 2021 फेज-2 में रविवार को दिन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 164/7 का स्कोर बनाया। 165 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब 158/6 का स्कोर बना सकी और मैच 6 रनों से हार गई।

    मैच में मिली जीत के साथ ही RCB ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। वहीं हार के साथ पंजाब किंग्स के अंतिम चार में जगह बनाने के दरवाजे लगभग-लगभग बंद हो गए हैं।

    अच्छी शुरुआत के बाद आउट हुए राहुल
    RCB को पहली सफलता शाहबाज अहमद ने केएल राहुल (39) को आउट कर दिलाई। आउट होने से पहले केएल राहुल लगातार 4 IPL में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

    • पंजाब के ओपनर्स (केएल राहुल और मयंक अग्रवाल) ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े थे।
    • निकोलस पूरन (3) ने फिर निराश किया और उनकी विकेट युजवेंद्र चहल ने चटकाई।
    • पंजाब की तीसरी और चौथी विकेट युजवेंद्र चहल ने 4 गेंदों के अंदर चटकाई। उन्होंने मयंक अग्रवाल (57) और सरफराज खान (0) को पवेलियन भेजा।
    • PBKS ने अपने आखिरी के 5 विकेट 47 रनों के अंदर गंवाए।

    अंतिम 5 ओवर में RCB ने बनाए 55 रन
    15 ओवर तक टीम का स्कोर 109/3 था और आखिरी के पांच ओवर में कोहली के चैलेंजर्स ने कुल 55 रन जोड़े। अंतिम ओवर में अगर शमी को 3 विकेट न मिलते तो RCB 180 के पार का स्कोर भी खड़ा कर सकती थी।

    • पहले विकेट के लिए विराट-पडिक्कल ने 68 रन जोड़े। मोइसेस हेनरिक्स ने कोहली (25) को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा।
    • अगली ही गेंद पर हेनरिक्स ने डैनियल क्रिश्चियन को शून्य पर आउट कर पंजाब को दोहरी सफलता दिलाई।
    • शानदार लय में नजर आ रहे देवदत्त पडिक्कल (40) का विकेट भी हेनरिक्स के खाते में आया।
    • चौथे विकेट के लिए एबी डिविलियर्स और मैक्सवेल ने 40 गेंद पर 73 रन जोड़े। एबी (23) पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
    • मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर (57) रन बनाए। टूर्नामेंट में यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा।
    • मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में 8 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए।

    अंपायर के फैसले से नाखुश राहुल8वें ओवर में पडिक्कल ने रवि बिश्नोई की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे और गेंद विकेटकीपर राहुल के पास चली गई। केएल राहुल ने अंपायर से कैच आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दिया। बाद में राहुल ने DRS लिया और थर्ड अंपायर ने भी पडिक्कल को नॉटआउट दिया। जिसके बाद केएल राहुल काफी नाखुश नजर आए। दरअसल, अल्ट्रा एज में साफ नजर आ रहा था कि गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए राहुल के दस्तानों में गई थी। सोशल मीडिया पर भी फैंस और क्रिकेट के जानकारों ने थर्ड अंपायर के फैसले की आलोचना की।

    This image has an empty alt attribute; its file name is adv-1-1.jpeg

    बेंगलुरु ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन पंजाब में 3 चेंज देखने को मिले। फैबियन एलन, दीपक हुड्डा और नाथन एलिस के स्थान पर सरफराज खान, मोइसेस हेनरिक्स और हरप्रीत बरार को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।

    टॉप-4 के लिए चार टीमों के साथ रेस में पंजाब
    पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो चेन्नई, दिल्ली और बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। वहीं अंतिम चार की चौथी टीम बनने के लिए फिलहाल पंजाब सहित चार टीमों के बीच होड़ है। अन्य तीन टीमें कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस (दोनों के 12 मैचों से 10 अंक) और राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई से मैच से पहले 11 मैचों से 8 अंक) हैं। पंजाब का नेट रन रेट अभी मुंबई और राजस्थान से बेहतर है, लेकिन कोलकाता इस मामले में उससे आगे है।

    Show sharing buttons.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTarak Mehta के ‘नट्टू काका’ का 77 साल की उम्र में निधन
    Next Article झारखंड में भाषा को लेकर विवाद, भोजपुरी एकता मंच ने झारखंड सरकार को दी चेतावनी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    16 सितंबर 1973 : रांची में उठा वो पर्दा, जिसने अशोक साहू को बना दिया ‘अशोक पागल’

    September 16, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.