Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बलिया-मऊ मार्ग बनेगा फोरलेन, 56 किमी लंबे रास्ते पर बनेंगे 5 रेलवे ओवरब्रिज
    देश

    बलिया-मऊ मार्ग बनेगा फोरलेन, 56 किमी लंबे रास्ते पर बनेंगे 5 रेलवे ओवरब्रिज

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बलिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Baliya : पूर्वांचल, विशेष रूप से बलिया और मऊ के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बलिया को मऊ से जोड़ने वाले 56 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस मार्ग पर पड़ने वाली पांच रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा लंबे समय से प्रयासरत थे।

    यह मार्ग NH-28 B का हिस्सा है, जो मऊ में आजमगढ़ से आने वाले NH-28 और बलिया की ओर जाने वाले NH-31 को जोड़ता है। वर्तमान में यह मार्ग बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को सहन करने में असमर्थ है। पांच लेवल रेलवे क्रासिंग की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों को जरूरत से कई गुना अधिक समय लगता है। इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण न केवल बलिया और मऊ, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए महत्वपूर्ण है।

    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा, “इस मार्ग से मेरा बचपन का नाता है। पिछले दो वर्षों में मैंने एनएचएआई के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया। इस साल अम्बेडकर जयंती पर मैंने मऊ की जनता के साथ इस परियोजना की जानकारी साझा की थी। इसके बाद भी मैंने 28 मई को एनएचएआई चेयरमैन को पत्र लिखकर और टेलीफोन पर बात कर उनका ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय अधिकारियों से भी कई बार चर्चा की। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, एनएचएआई ने 17 जुलाई को पत्र जारी कर इस मार्ग के चौड़ीकरण, पांच रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है।”

    इस परियोजना पर लगभग 1500 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। एके शर्मा ने इस बड़ी परियोजना की मंजूरी पर बलिया, मऊ और पूर्वांचल के लोगों को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

    Also Read : Jio Financial और Allianz मिलकर उतरेंगे भारत के पुनर्बीमा क्षेत्र में, 50:50 में बनाएंगे संयुक्त उद्यम

    5 railway overbridges will be built on the 56 km long route 56 किमी लंबे रास्ते पर बनेंगे 5 रेलवे ओवरब्रिज Ballia-Mau road will be made four lane बलिया-मऊ मार्ग बनेगा फोरलेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट, एक किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज
    Next Article PHED कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह… जानें मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.