Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 11:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अयोध्या मामला: अनावश्यक याचिका के लिए 1-1 लाख का जुर्माना
    देश

    अयोध्या मामला: अनावश्यक याचिका के लिए 1-1 लाख का जुर्माना

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल की खुदाई से प्राप्त कलाकृतियों को संरक्षित करने के निर्देश देने संबंधी याचिका सोमवार को खारिज कर दी और दो याचिकाकर्ताओं पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
    न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की खंडपीठ ने याचिकाओं को संविधान के अनुच्छेद 32 का दुरुपयोग करार देते हुए याचिकाकर्ताओं को कड़ी फटकार लगायी और एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। न्यायालय ने जुर्माने की रकम जमा कराने के लिए याचिकाकर्ताओं को एक माह का समय दिया है।
    न्यायमूर्ति मिश्रा ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि आखिर उन्होंने ऐसी याचिका दायर करने का साहस भी कैसे किया। क्या जनहित में ऐसी याचिकाएं दायर की जाती हैं?
    जब वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. मेनका गुरुस्वामी ने याचिकाकर्ताओं की ओर से याचिका में दी गयी दलीलों का वर्णन करना शुरू किया, न्यायालय ने इसे सुनने से इनकार कर दिया।
    वकील ने जैसे ही कहा, “मी लॉर्ड मैं बड़े सम्मान के साथ कहना़….”, न्यायमूर्ति मिश्रा ने बीच में ही टोकते हुए नाराजगी भरे लहजे में कहा, “कैसा सम्मान? यह आपका सम्मान है? ऐसे गैर-वाजिब याचिकाएं क्यों दायर की जा रही हैं?”
    इसके साथ ही न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी और दोनों याचिकाकर्ताओं को सबक सिखाने के लिए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
    उल्लेखनीय है कि रामजन्मभूमि स्थल के समतलीकरण के दौरान कई अवशेष बरामद हुए थे। इसके उपरांत बिहार से आये दो बौद्ध मतावलंबियों ने राम जन्मभूमि पर अपना दावा ठोंका था।

    Latest news National news Online news Supreme Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स में बढ़ाया 72 बेड
    Next Article 40 किलो चांदी की शिला से होगा राम मंदिर का भूमि पूजन

    Related Posts

    कारोबार

    भारत में टेस्ला की एंट्री: 15 जुलाई को मुंबई में पहला एक्सपीरियंस सेंटर खुलेगा

    July 11, 2025
    देश

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, बस से उतारकर 9 यात्रियों को गो’लियों से भूना

    July 11, 2025
    देश

    शुभांशु शुक्ला लौटेंगे धरती पर, 14 जुलाई को रवाना होंगे अंतरिक्ष से

    July 11, 2025
    Latest Posts

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन की मदद से 126 लीटर अवैध शराब जब्त

    July 11, 2025

    भारत में टेस्ला की एंट्री: 15 जुलाई को मुंबई में पहला एक्सपीरियंस सेंटर खुलेगा

    July 11, 2025

    शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    July 11, 2025

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, बस से उतारकर 9 यात्रियों को गो’लियों से भूना

    July 11, 2025

    बिहार के ये पांच रूट शिवभक्तों के लिए हैं सबसे उपयुक्त… जानें विस्तृत जानकारी

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.