बिहार : अररिया में ऑटोरिक्शा और बोलेरो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल

Joharlive Desk

अररिया। बिहार में अररिया जिले के अररिया थाना क्षेत्र में शनिवार को ऑटोरिक्शा और बोलेरो के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर कुसियार गांव स्थित डोली फ़्यूल सेंटर के समीप तेज रफ्तार बोलेरो एवं ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। मृतकों की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार निवासी सितिया देवी (55 एवं मूंगा लाल राम (45) के रूप में की गयी है। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घायलों को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।