AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
National Handloom Day

National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

 मुस्कान चौधरी अगर भारत की संस्कृति को धागों में पिरोया जाए, तो उसका सबसे खूबसूरत रूप हथकरघे पर ही दिखाई देगा. यहां हर रंग के पीछे एक परंपरा है, हर डिजाइन के पीछे एक इतिहास और हर बुनाई के पीछे एक बुनकर की अनगिनत मेहनत. यही वजह है कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस सिर्फ कपड़ों का उत्सव नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत विरासत का सम्मान है, जिसने समय के साथ खुद को बदला, लेकिन अपनी पहचान कभी नहीं खोई. भारत की हथकरघा (handloom) परंपरा कपड़ों और बुनाई की कहानी से कहीं ज़्यादा है. यह देश की क्षेत्रीय संस्कृतियों, कारीगरी और … Read More

Asaram

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. गुरुवार को उनकी अंतरिम मेडिकल बेल याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया. हालांकि कोर्ट ने याचिका को खारिज नहीं किया, बल्कि लंबित रखते हुए कहा कि अगर भविष्य में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ती है तो वे दोबारा अंतरिम जमानत की मांग कर सकते हैं. जस्टिस एम.एस. सुंदरश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने एम्स की ओर से पेश मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन किया. कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध मेडिकल … Read More

झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए 255 दिनों की देरी से दायर की गई अपील को खारिज कर दिया. मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि सरकारी विभागों की फाइलों का एक टेबल से दूसरे टेबल तक घूमते रहना देरी का वैध कारण नहीं हो सकता. अदालत ने दो टूक कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में सरकारी सुस्ती, लापरवाही और लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया को कानून के तहत राहत देने का आधार नहीं बनाया जा सकता. यह मामला स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग … Read More

Traffic Police

झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

रांची में बारिश के मौसम के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए एक छोटी लेकिन अहम पहल की गई. गुरुवार को एसपी (यातायात) कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन ने सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच छातों का वितरण किया. इस पहल का मकसद उन पुलिसकर्मियों को राहत देना है, जो तेज धूप हो या मूसलाधार बारिश, घंटों सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हैं. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बारिश के दिनों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है. ऐसे में छातों का वितरण उनके लिए मददगार … Read More

तरुण तेजपाल

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को 2013 के रेप केस में दोषी ठहराते हुए 10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर संबंधित जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का निर्देश भी दिया है. यह फैसला गोवा सरकार की उस अपील पर आया, जिसमें 2021 में ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए बरी करने के आदेश को चुनौती दी गई थी. मामला नवंबर 2013 का है.  तहलका की महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि गोवा में आयोजित थिंक फेस्ट के दौरान 7 और … Read More

babulal marandi

झारखंड : मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, JPSC-JSSC पर जोरदार हंगामा, मानसून सत्र स्थगित

राजधानी रांची में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी बीच गुरुवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन भी इसी मुद्दे की गूंज के साथ शुरू हुआ. सदन के बाहर जहां छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं सदन के अंदर बीजेपी विधायकों ने उसी मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायक मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे. इन मास्क पर लिखा था, “न्याय चाहिए, धोखा नहीं. JPSC, JSSC-CGL सहित सभी परीक्षाओं की CBI जांच कराओ.” विधायक अपनी सीटों पर खड़े होकर JPSC … Read More

'वंदे मातरम'

जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

6 अगस्त 1906 कलकत्ता की एक प्रिंटिंग प्रेस में रात अभी बाकी थी. लोहे की भारी मशीनें लगातार गूंज रही थीं. सफेद कागजों पर स्याही उतर रही थी और कुछ युवा बेसब्री से पहले अंक के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे. उन्हें मालूम था कि यह कोई साधारण अखबार नहीं है. यह एक ऐसी आवाज बनने जा रहा है, जो ब्रिटिश साम्राज्य को खुली चुनौती देगी. 6 अगस्त 1906. इसी दिन अंग्रेजी भाषा के राष्ट्रवादी समाचार पत्र ‘वंदे मातरम’ का पहला अंक प्रकाशित हुआ. शायद उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि अगले दो वर्षों में यह … Read More

देवेंद्र नाथ महतो

झारखंड : JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो की बात, आग्रह पर ग्रहण किया जल

JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. आंदोलन के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो बुधवार को सत्याग्रह धरने के 12वें दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चौथे दिन भी धरने पर बैठे रहे. इसी बीच देश के चर्चित इनोवेटर सोनम वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिए करीब आधे घंटे तक बातचीत की. इस दौरान उन्होंने आंदोलन की स्थिति और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. सोनम वांगचुक ने बातचीत के दौरान आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने की अपील … Read More

Vandana Dadel

झारखंड : आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का जायजा लेने मोरहाबादी मैदान पहुंचीं वंदना दादेल, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं. आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोरहाबादी मैदान पहुंचकर पूरे आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अलग-अलग जगहों पर चल रहे कामों की जानकारी ली और अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. वंदना दादेल ने कहा कि महोत्सव की तैयारियों में किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए. सभी काम तय समय के भीतर और अच्छी … Read More

irfan Ansari

झारखंड : JPSC-JSSC प्रदर्शन पर सियासत गरम, इरफान अंसारी बोले- ‘हम गोलियां नहीं चलाएंगे, प्यार से खत्म करेंगे विरोध’

झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं को लेकर छात्रों का विरोध लगातार राजनीतिक बहस का मुद्दा बना हुआ है. राजधानी रांची की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांगों के बीच अब सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. छात्र परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर, सरकार लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि छात्रों की समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा. इसी बीच झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More